आर्टिफिशियल पौधे लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान

वास्तु के अनुसार, प्रकृति आग, पृथ्वी, लकड़ी, पानी और धातु जैसे प्राकृतिक तत्वों से मिलकर बनी है

Update: 2023-01-21 17:49 GMT

वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में मौजूद हर एक चीज से सकारात्मक और नकारात्मक एनर्जी पैदा होती है। घर को सजाने के लिए लोग विभिन्न तरह के शोपीस, तस्वीरों के अलावा फूलों को लगाना पसंद करते हैं। लेकिन आज के समय में हरियाली लगाना काफी मुश्किल साबित होता जा रहा है। जिसके कारण हर कोई घर में आर्टिफिशियल फूल लगाकर खूबसूरत बनाने की कोशिश करता है। वहीं वास्तु के मुताबिक घर में आर्टिफिशियल फूल लगाना सही नहीं माना जाता है।

वास्तु के अनुसार, प्रकृति आग, पृथ्वी, लकड़ी, पानी और धातु जैसे प्राकृतिक तत्वों से मिलकर बनी है। प्राकृतिक पौधों में लकड़ी, पानी और पृथ्वी होता है। इसलिए ऐसे पौधे आपके घर की वास्तु को संतुलन में रखने में मदद करते हैं। इतना ही नहीं कुछ पौधों को घर में रखने से भाग्य और समृद्धि में भी बढ़ोतरी होती हैं। वहीं दूसरी ओर सिंथेटिक चीजों से बने नकली पौधे घर के वास्तु पर बुरा असर डालते हैं। जो वास्तु दोष का कारण बन जाते हैं। क्योंकि वे आपके घर की सजावट में एक अलग ही तत्व जोड़ देते हैं। अगर आप अपने घर की प्राकृतिक ऊर्जा को संतुलित रखना चाहते हैं तो कृत्रिम पौधों के बजाय असली पौधों का उपयोग करें। लेकिन अगर आप प्राकृतिक फूल-पौधे नहीं लगा सकते हैं तो आर्टिफिशियल पौधे लगाते समय जरूर ध्यान रखें ये बातें।
इस दिशा में न रखें आर्टिफिशियल फूल
वास्तु के अनुसार, जिस तरह से हर एक चीज को रखने की दिशा निर्धारित होती है। उसी तरह आर्टिफिशियल फूल-पौधों को भी हर जगह नहीं रखना चाहिए। क्योंकि इससे भी नकारात्मक ऊर्जा पैदा होती है और वास्तु दोष के कारण बनते हैं। वास्तु के अनुसार, कभी भी आर्टिफिशियल फूल को दक्षिण दिशा में नहीं रखना चाहिए। इसके अलावा सीढ़ियों में आर्टिफिशियल फूल नहीं लगाना चाहिए। इससे निगेटिव एनर्जी उत्पन्न होती है जिसके कारण वहां रहने वाले लोगों की करियर और उन्नति में बाधा आती है।
Tags:    

Similar News