Vastu Tips: रसोई में इन बर्तनों को न रखें उल्टा, लक्ष्मी माँ होंगी नाराज़

Update: 2025-02-11 12:56 GMT
Vastu Tips ज्योतिष न्यूज़ : वास्तुशास्त्र में हर एक चीज़ को लेकर नियम बताए गए हैं जिनका पालन करना लाभकारी होता है लेकिन इनकी अनदेखी समस्याओं को पैदा करती है। वास्तु की मानें तो रसोईघर में कुछ बर्तनों को कभी भी उल्टा करके नहीं रखना चाहिए।
 मान्यता है कि इन बर्तनों को उल्टा करके रखने से दोष लगता है और अशुभ परिणाम भी प्राप्त होते हैं, तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा बता रहे हैं कि रसोई घर में किन बर्तनों को कभी भी उल्टा करके नहीं रखना चाहिए, तो आइए जानते हैं।
किचन में उल्टा न रखें ये बर्तन—
वास्तुशास्त्र के अनुसार रसोई घर में कभी भी तवे को उल्टा नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से दुर्भाग्य बढ़ता है और धन की कमी भी बनी रहती है। वास्तु की मानें तो जिस घर में रोजाना तवा उल्टा रखा जाता है वहां गरीबी हमेशा बनी रहती है। वास्तुशास्त्र की मानें तो किचन में कभी भी कढ़ाई उल्टी करके नहीं रखना चाहिए।
मान्यता है कि ऐसा करने से घर के सदस्यों की सेहत पर बुरा असर पड़ता है साथ ही आर्थिक परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है। वास्तुशास्त्र के अनुसार पतेली को कभी भी रसोई में उल्टा करके नहीं रखना चाहिए माना जाता है कि इसे उल्टा करके रखने से नकारात्मकता बढ़ती है और वास्तुदोष का कारण भी बन​ती है। ऐसे में इसे भूलकर भी उल्टा करके न रखें।
Tags:    

Similar News

-->