Kartik Month जानिए इस माह से जुड़ी जरूरी बातें

Update: 2024-10-17 07:51 GMT
Kartik Month ज्योतिष न्यूज़ : सनातन धर्म में वैसे तो हर महीने को महत्वपूर्ण बताया गया है लेकिन कार्तिक मास सबसे अधिक खास होता है। इस माह में कई बड़े पर्व त्योहार मनाए जाते हैं। पंचांग के अनुसार कार्तिक मास हिंदू वर्ष का आठवां महीना होता है इस महीने में भगवान विष्णु लंबे समय के विश्राम के बाद जागते हैं यही वजह है कि कार्तिक मास को धार्मिक नजरिएं से महत्वपूर्ण माना जाता है।
 मान्यता है कि इस माह में भगवान विष्णु और श्रीकृष्ण की उपासना आराधना करने से सभी तरह के संकट दूर हो जाते हैं साथ ही सुख समृद्धि बढ़ती है। कार्तिक मास में ही दिवाली, धनतेरस, भाई दूज आदि पर्व मनाए जाते हैं तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा बता रहे हैं कि इस साल कार्तिक मास का आरंभ कब हो रहा है।
 कब से शुरू हो रहा कार्तिक मास—
हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक माह का आरंभ 18 अक्टूबर से होने जा रहा है और इसका समापन अगले महीने यानी 15 नवंबर को हो जाएगा।
 इस पूरे माह में तुलसी पूजा करना उत्तम माना जाता है मान्यता है कि कि अगर कोई साधक कार्तिक मास के दिनों में भगवान विष्णु की विधिवत पूजा के बाद तुलसी पूजा करता है साथ ही सुबह तुलसी में जल अर्पित करें और संध्याकाल घी का दीपक तुलसी के समक्ष जलाएं माना जाता है कि ऐसा करने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की असीम कृपा बरसती है और आर्थिक परेशानियों से छुटकारा भी मिल जाता है और सुख समृद्धि आती है।
Tags:    

Similar News

-->