मकड़ी के जालों का घर में होना इसलिए माना जाता है अशुभ

कोरोना के चलते लोगों को घर पर कई महीनों तक कैद होना रहना पड़ा था। कई लोगों की आर्थिक स्थिति भी काफी बदत्तर हो गई थी।

Update: 2021-01-08 03:04 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्ककोरोना के चलते लोगों को घर पर कई महीनों तक कैद होना रहना पड़ा था। कई लोगों की आर्थिक स्थिति भी काफी बदत्तर हो गई थी। क्योंकि लॉकडाउन के चलते कई लोगों की नौकरी चली गई थी और कई लोगों का काम बंद हो गया था। इससे लोगों को काफी आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ा था। हालांकि, अब लोगों की जिंदगी धीरे-धीरे पटरी पर आने लगी है। जहां लोग नौकरी तलाश रहे हैं वहीं कुछ लोग नया काम शुरू कर रहे हैं। लेकिन अगर आप अभी भी आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे हैं तो हम आपके लिए एक अहम जानकारी लाए हैं। हम आपको ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें आपको नहीं करना चाहिए। ऐसा अगर किया जाए तो व्यक्ति को धन संबंधी परेशानियां होती हैं।

धन संबंधी परेशानी से निजात पाने के लिए इन बातों का रखें ख्याल:
1. अगर आपकी आदत दांत रगड़ने की है तो इसे तुरंत बदल लें। इन्हें आपस में नहीं रगड़ना चाहिए। ऐसा नहीं करना चाहिए। इससे व्यक्ति को धन संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
2. शास्त्रों में कहा गया है कि कभी भी दरवाजे के पास नहीं बैठना चाहिए। इससे व्यक्ति की प्रगति में बाधा आती है। इसके अलावा कभी भी गंदे कपड़े नहीं पहनने चाहिए। इससे आपके विकास पर गलत प्रभाव पड़ता है।
3. अगर आपके घर में मकड़ी के जाले लगे हैं तो उन्हें तुंरत साफ कर लें। जिस घर में मकड़ी के जाले होते हैं वहां को आर्थिक समस्याएं बहुत ज्यादा होती हैं।
4. अगर आपकी आदत किसी भी समय सो जाने की है तो इसे भी बदल लें। सूर्योदय और सूर्यास्त के समय अगर आप सोते हैं तो यह गलत है। साथ ही इस दौरान घर में झाड़ू-पोंछा भी नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से घर में पैसों की कमी होती है। लक्ष्मी जी भी नाराज हो जाती हैं।





Tags:    

Similar News

-->