जीवन में तरक्की चाहते हैं, तो कभी किसी किन्नरों को ऐसी चीजों का दान न दे

किन्नरों का एक ऐसा समुदाय है जिसका जिक्र ग्रंथो में भी है।

Update: 2022-01-24 12:22 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। किन्नरों (Kinnar ko kya daan nhi karna chahiye) का एक ऐसा समुदाय है जिसका जिक्र ग्रंथो में भी है। शादी हुई हो या किसी के यहां बच्चा सबसे पहले खुशी का जाहिर करने के लिए किन्नर दरवाजे पहुंच जाते हैं। कहते हैं इनका आशीर्वाद बड़ा ही फलदायक होता है। जबकि, इनकी बद्दुआ से कोई भी अच्छा खासा व्यक्ति बर्बाद हो सकता है। इसलिए अगर आप जीवन में तरक्की चाहते हैं तो कभी भी किसी किन्नर (Kinnar ko kya daan karen) का मजाक न उड़ाएं और न ही कोई ऐसा काम करें जिससे वो आपको बद्दुआएं दे दें। बल्कि ऐसा काम करें जिसे वो सिर्फ आपको दुआएं ही दें। शास्त्रों में इनको लेकर कई बातें बताई गई हैं। इनमें कुछ ऐसी दान में देने वाली चीजों के बारे में बताया गया है, जिसे किन्नरों को दान करने से बचना चाहिए। आज हम आपको उन्हीं चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें गलती से भी किन्नर को नहीं देना चाहिए। साथ ये भी बताएंगे कि क्या करने से आप पर किन्नर के कारण धन की बरसात हो सकती है। आइए आपको बताते हैं...

गलती से भी दान न करें किन्नरों को ये चीजें
तेल और झाड़ू- कभी भी किन्नर को झाड़ू और तेल का दान नहीं करना चाहिए। शास्त्रों में लिखा है कि इन दोनों ही चीजों का दान करने पर व्यक्ति को कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। झाड़ू के दान से धन संबंधित नुकसान हो सकता है। इसे दान करने पर मां लक्ष्मी रूठ जाती हैं। जबकि, तेल के दान से घर और आप पर बड़ा संकट आ सकता है।
स्टील और प्लास्टिक के सामान- शास्त्रों में कुछ वस्तु को लेकर भी जानकारी दी गई है। इसके अनुसार किन्नरों को प्लास्टिक या स्टील की चीजें दान में नहीं देना चाहिए। ऐसा करने पर आपके घर की सुख-शांति सब चली जाने के साथ दरिद्रता का वास होने लगेगा।
पुराने कपड़े- किन्नरों को कभी भी अपने पहनें हुए या पुराने कपड़े दान नहीं करना चाहिए। अगर आप किन्नर्स को कुछ देना चाहते हैं तो पैसे, अनाज और नए कपड़े दे सकते हैं।
बरकत के लिए किन्नरों से लें सिक्का या नोट
अगर आप आर्थिक समस्या से परेशान हैं या फिर घर में बरकत चाहते हैं तो इसके लिए आप किन्नर से पैसा ले लें। कहा जाता है कि किन्नरों के हाथ से लिया हुआ एक सिक्का या नोट किसी की भी किस्मत चमका सकता है। इसलिए पहले किन्नर को दान में कुछ पैसे दें, इसके बाद उनसे सिक्का या नोट लेकर अपनी तिजोरी या जहां आप धन रखते हैं वहां रख दें। ध्यान रहे कि किन्नर से लिया पैसा आपको खर्च नहीं करना है।


Tags:    

Similar News

-->