राशिफल: 30 अक्टूबर 2021

राशिफल

Update: 2021-10-30 00:34 GMT

मेष:

आज का राशिफल 30 अक्टूबर दिन शनिवार को चंद्रमा अपनी स्वराशि कर्क से निकलकर सिंह राशि में गोचर करेंगे। आज के दिन लगभग 12 बजकर 52 मिनट तक अश्लेषा नक्षत्र होगा और उसके बाद पूरे दिन मघा नक्षत्र रहेगा। शनिवार का दिन होने से आज आप हनुमान जी की पूजा आराधना करके हनुमान जी और शनिदेव की कृपा प्राप्त कर सकते हैं। आज के दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल का सभी 12 राशियों पर क्या प्रभाव देखने को मिलेगा आइए विस्तार से जानते हैं।
आज के दिन चंद्रमा आपके पंचम भाव में गोचर करेंगे, चंद्रमा के गोचर से इस राशि के विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में अपने परिवार के लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। वहीं जो लोग प्रेम संबंधों में पड़े हैं वो अपने लवमेट के साथ आज शाम कहीं घूमने निकल सकते हैं।
वृषभ:
चंद्रमा आज के दिन आपको सुख भाव में प्रवेश करेंगे इसलिए परिवार के लोगों के साथ चल रही अनबन आज खत्म हो सकती है। यदि आप घर से दूर रहते हैं तो आज के दिन माता के साथ काफी देर बातचीत आप कर सकते हैं। वाहन खरीदने का प्लान बनाया था तो आज प्लान कामयाब हो सकता है।
मिथुन:
आज आपके साहस-पराक्रम में वृद्धि होगी। अपने क्रियाकलापों से आप परिवार के लोगों को चौंका सकते हैं, आज के दिन इस राशि के कुछ जातक घर की सफाई का जिम्मा अपने हाथ में ले सकते हैं। इस राशि के कुछ जातक काम के सिलसिले में छोटी दूरी की यात्रा करेंगे।
कर्क:
इस राशि वालों के द्वितीय भाव में आज चंद्रमा गोचर करेंगे जिससे इनकी वाणी में मिठास आएगी। किसी दूर के रिश्तेदार से मिलकर आज आप बहुत प्रसन्न होंगे। आज के दिन आपके घर के किसी सदस्य को जॉब मिलने की खुशखबरी भी मिल सकती है।
सिंह:
इस राशि वालों के लग्न भाव में चंद्रमा के विराजमान होने से मन में विचारों का आना-जाना लगा रहेगा। दिन भर कई प्लान बनते रहेंगे लेकिन अपनी प्लानिंग को पूरा के लिए आपमें सक्रियता कम रहेगी जिससे काम बनते-बनते रह जाएंगे। पारिवारिक जीवन में तालमेल और प्रेम बना रहेगा। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें।
कन्या:
आपके एकादश भाव से निकलकर आज के दिन चंद्रमा आपके द्वादश भाव में प्रवेश करेंगे जिसके कारण अचानक से खर्चों में वृद्धि हो सकती है। आज के दिन इस राशि के लोगों को धन से जुड़े मामलों को लेकर सजग रहना चाहिए। यदि लेन देन करने वाले हैं तो किसी विश्वासपात्र को अपने पास रखें।
तुला:
इस राशि के लोगों को आज के दिन शुभ फलों की प्राप्ति होगी। इस राशि के जो लोग कारोबार करते हैं उनका मुनाफा आज बढ़ेगा। आप में से बहुत से लोग आज उत्सव और त्योहार को लेकर व्यस्त रह सकते हैं। शारीरिक थकान अधिक रहेगी। खर्च भी होगा।
वृश्चिक:
वृश्चिक राशि वालों को कार्यक्षेत्र में आज सफलता मिलेगी, भले ही कुछ लोग आज ऑफिस न जाएं लेकिन किसी सहकर्मी से कोई खुशखबरी आज के दिन आपको प्राप्त हो सकती है। इस राशि के कुछ जातकों को काम के संबंध में कोई सलाह अपने पिता से आज के दिन मिल सकती है।
धनु:
धनु राशि के लोग आज आध्यात्मिक विषयों में रुचि लेंगे। भाग्य का साथ आपको न सिर्फ आजीविका के क्षेत्र में बल्कि जीवन के दूसरे क्षेत्रों में भी प्राप्त होगा। धनु राशि के कई लोगों को उपहार मिल सकता है और यात्रा भी करनी पड़ सकती है।
मकर:
स्वास्थ्य को लेकर इस मकर राशि वालों को आज कुछ सजग रहने की जरूरत है। आप अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखें नहीं तो उदर संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ज्योतिष, दर्शन, साहित्य का अध्ययन करने वाले छात्रों के लिए आज दिन अनुकूल रहेगा। गैर जरूरी खर्चों पर काबू करने का प्रयास करें।
कुंभ:
कुंभ राशि के सप्तम भाव में आज के दिन चंद्रमा के गोचर से वैवाहिक जीवन में सकारात्मकता आएगी। जीवनसाथी की बातों को आप समझेंगे और उन पर अमल करने की भी कोशिश करेंगे। वीकेंड में अपने साथी को कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। दिवाली की तैयारी में भी आप व्यस्त होंगे और गृह सज्जा की चीजों की खरीदारी कर सकते हैं।
मीन:
मीन राशि से छठे भाव में चंद्रमा का गोचर उनके शत्रु पक्ष को मजबूत कर रहा है, आज आपको सेहत के मामले में अपना ध्यान रखने की जरूरत है। दबी हुई बीमारी या पुराना रोग फिर उभर सकता है। विरोधी आज सक्रिय रह सकते हैं इनसे सावधान रहें। बहन, मौसी से संबंध बेहतर होंगे, इनसे अपेक्षित सहयोग भी पा सकते हैं।
Tags:    

Similar News

-->