मेष राशिफल, दोस्तों के साथ बनेगा घूमने का प्लान
मेष राशि के जातकों के लिए बुधवार का दिन मौज-मस्ती और मन की उमंग वाला है। चंद्रदेव आपके पांचवें घर में पूर्व फाल्गुनी नक्षत्र में हैं, इसलिए दोस्तों के साथ कैफे, सिनेमा या छोटी आउटिंग का कार्यक्रम बन सकता है। प्रेम संबंध में कोई तोहफा या सरप्राइज मिलने की संभावना है। मगर, भावनाओं में बहकर कोई वादा करना बाद में भारी पड़ सकता है। संगीत, डांस या फोटोग्राफी जैसे शौक में लगाया समय सुकून देगा। दोस्तों की पार्टी में पैसे उड़ाने से बचें। शाम को परिवार के साथ भी कुछ समय निकालें, इससे रिश्तों में मिठास बनी रहेगी।
वृषभ राशिफल, घर में आएगा सुख सुविधा का सामान
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन घर की सजावट और सुख-सुविधा पर खर्च कराने वाला है। चंद्रदेव आपके चौथे घर में हैं, इसलिए फर्नीचर, पर्दे, फ्रिज, एसी या किचन के किसी नए उपकरण की खरीद का मन बनेगा। माताजी के लिए कोई तोहफा लेना भी शुभ रहेगा। महंगी चीज ईएमआई पर लेने में जल्दबाजी न करें। घर में मेहमान या रिश्तेदार का आना हो सकता है, जिससे चहल-पहल रहेगी। पड़ोसी से किसी साझा सुविधा को लेकर कुछ कहासुनी हो सकती है, नरमी से बात करें। एड़ी या पैर के तलवों में दर्द रह सकता है, आरामदायक जूते पहनें। रात को घर के लोगों के साथ बैठकर भोजन करने से तनाव कम होगा।
मिथुन राशिफल, अपनी ही बातों में उलझ सकते हैं
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज बुधवार है। आपके लग्नेश बुधदेव अस्त और वक्री हैं, इसलिए अपनी ही बात के उलझ जाने का खतरा है। सोच-समझकर बोलें या कम बोलना आज आपके लिए फायदेमंद रहेगा। चंद्रदेव आपके तीसरे घर में हैं, इसलिए बातचीत में हिम्मत रहेगी। किसी को ई-मेल या कॉन्ट्रैक्ट भेजने से पहले दो बार पढ़ें। यात्रा का टिकट, होटल की बुकिंग या किसी अपॉइंटमेंट की तारीख में गलती हो सकती है, इसलिए पुष्टि कर लें। घर की कोई छोटी चीज, जैसे चाबी, चार्जर या जरूरी कागज, ऐन वक्त पर न मिलने से झुंझलाहट होगी। छोटे भाई बहन के साथ हल्का मजाक भी आज बात बिगाड़ सकता है। कान में दर्द की शिकायत रह सकती है। शुभ रंग: हरा । शुभ अंक: 5उपाय: हरी मूंग भिगोकर पक्षियों को डालें।
कर्क राशिफल, परिवार में रहेगी मिठास
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन परिवार, भोजन और अपनेपन का है। चंद्रदेव आपके दूसरे घर में पूर्व फाल्गुनी में हैं, इसलिए घर में किसी छोटे भोज, पूजा या मिलन समारोह की तैयारी हो सकती है और रिश्तेदारों के आने-जाने का सिलसिला लगा रहेगा। आपकी आवाज और बात करने का अंदाज आज दूसरों को पसंद आएगा। इसलिए कोई समझौता या सुलह की बात आज बनाएं। घर की महिलाओं के साथ मिलकर कोई नया पकवान बनाना या पुराने गहनों की साफ सफाई जैसे काम सुखद रहेंगे। नीच मंगलदेव आपकी राशि में हैं, इसलिए बात बात पर चिढ़ जाने की आदत से बचें और किसी की बातों को दिल पर न लें। ज्यादा मीठा और घी वाले भोजन से परहेज करें। मधुमेह के रोगी खास ध्यान रखें। शुभ रंग: सफेद । शुभ अंक: 2उपाय: भोजन से पहले अन्नपूर्णा देवी को नमन करें।
सिंह राशिफल, नए लुक और आकर्षण का दिन
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन आकर्षण और रचनात्मकता से भरा रहेगा। चंद्रदेव आपके लग्न पर पूर्व फाल्गुनी नक्षत्र में हैं, इसलिए पहनावे, केश सज्जा या नए लुक को लेकर मन में उत्साह रहेगा और लोग आपकी तारीफ करेंगे। कला, अभिनय, लेखन या सोशल मीडिया पर कुछ नया पोस्ट करने के लिए यह अच्छा समय है। आपके काम को सराहना मिल सकती है। प्रेम संबंध में आप अपनी भावना खुलकर कह पाएंगे। मंगलदेव बारहवें घर में नीच हैं, इसलिए श्रृंगार, कपड़ों या मनोरंजन पर अनावश्यक खर्च हो सकता है। किसी से उधार लेकर शौक पूरे न करें। सुबह भद्रा के समय कोई बड़ा निर्णय टाल दें। आत्ममुग्धता में किसी की सलाह को नजरअंदाज न करें। रीढ़ और पीठ के ऊपरी हिस्से में जकड़न रह सकती है। शाम को परिवार या दोस्तों के साथ यादगार पल संजोने के लिए समय अच्छा है।
कन्या राशिफल, किराए या ठिकाने को लेकर रहेगी सोच
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन आराम, एकांत और पर्दे के पीछे के कामों का है। चंद्रदेव आपके बारहवें घर में हैं, इसलिए नींद गहरी लेने और अकेले में समय बिताने की इच्छा रहेगी। रात में घर के किसी सदस्य से सोने पर जाने से पहले की कहासुनी न करें, वरना नींद खराब होगी। देर रात तक स्क्रीन देखने से बचें। विदेश में नौकरी, पढ़ाई या काम से जुड़ी कोई कॉल या संदेश मिल सकता है। हॉस्टल, होटल या किराए का कमरा बदलने का विचार भी मन में आ सकता है। यात्रा, इलाज या किसी सुविधा पर खर्च बढ़ेगा। पैरों में सूजन या भारीपन रह सकता है।
तुला राशिफल, पुराना रिश्ता या बकाया लौट सकता है
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन पुराने संपर्कों को रिवाइव करने और बकाया पैसों को वापस पाने का है। चंद्रदेव आपके ग्यारहवें घर में हैं, इसलिए किसी पुराने ग्राहक, मित्र या कारोबारी साथी से फोन आ सकता है और कोई रुका हुआ भुगतान लौटने की उम्मीद है। लग्न में स्वराशि के शुक्रदेव वक्री हैं, इसलिए पुराने रिश्ते की याद आ सकती है या उससे दोबारा जुड़ने का मौका भी मिल सकता है। व्यापारी वर्ग के लिए बही खाते, टैक्स रिटर्न या जीएसटी की तारीख जांचना जरूरी रहेगा, क्योंकि लग्न पर अस्त बुधदेव कागजी गलती करा सकते हैं। नई कमाई के किसी स्रोत के बारे में पूछताछ करना अच्छा रहेगा, पर किसी को बिना लिखा-पढ़ी के पैसा न दें। पीठ के निचले हिस्से या गुर्दे के आस-पास हल्का दर्द हो सकता है। शाम को घर सजाने या साफ सफाई में मन लगेगा।
वृश्चिक राशिफल, कामकाज में सावधानी और जवाबदेही का दिन
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज कामकाज में सावधानी और जवाबदेही का दिन है। चंद्रदेव आपके दसवें घर में हैं, इसलिए दफ्तर की जिम्मेदारी बढ़ेगी। सुबह भद्रा रहने तक काम की रफ्तार धीमी लगेगी और किसी काम की मंजूरी अटकी रहेगी। एकादशी लगने के बाद काम में गति आएगी। विदेशी क्लाइंट या दूर बैठे सहयोगी से संवाद में गलतफहमी हो सकती है। ऑडिट, ट्रेनिंग या नए कर्मचारी को सिखाने का जिम्मा भी मिल सकता है। काम का क्रेडिट लेने की होड़ में किसी सहकर्मी को नाराज न करें। गले और आवाज पर जोर पड़ने से खराश या कफ बन सकता है, बोलना कम करें। रात को हल्का भोजन लें।
धनु राशिफल, कानूनी सलाह और परीक्षा की तैयारी का दिन
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन सलाह, पढ़ाई और नियम कायदों का है। चंद्रदेव आपके नौवें घर में हैं, इसलिए किसी सलाहकार या वरिष्ठ व्यक्ति से मुलाकात उपयोगी साबित होगी। परीक्षा, फॉर्म भरने या विदेश में पढ़ाई के कागजों की तैयारी में आज प्रगति संभव है। किसी किताब, लेख या ब्लॉग को प्रकाशित करने की योजना बन सकती है। मंगलदेव आठवें घर में नीच हैं, इसलिए अचानक कोई कानूनी या सरकारी नोटिस मिल सकता है। घबराएं नहीं और समय पर जवाब दें। वादे सोच समझकर करें, जिन्हें निभा न सकें वे वादे न करें। पेट या लिवर की तकलीफ हो सकती है। तला हुआ भोजन कम लें। रात को किसी अच्छी किताब को पढ़ने में समय दें।
मकर राशिफल, अचानक यात्रा संभव, पिंडलियों का रखें ध्यान
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन बैंक, टैक्स और बिलों के हिसाब किताब का है। चंद्रदेव आपके आठवें घर में हैं, इसलिए आयकर रिटर्न, जीएसटी, पुराने क्रेडिट कार्ड के बिल या किसी बीमा दावे की फाइल सामने आ सकती है। बुधदेव आपके दसवें घर में अस्त हैं, इसलिए बैंक या सरकारी कागज के काम से अचानक बाहर जाना पड़ सकता है। किसी दूसरे की गलती से अपना पैसा अटक सकता है, इसलिए हर लेन-देन पर नजर रखें। साझेदार या जीवनसाथी के साथ खर्च को लेकर थोड़ी असहमति हो सकती है। दफ्तर में आपकी साख बनी रहेगी। नसों में खिंचाव और पिंडलियों में ऐंठन रह सकती है, रात को पैरों की हल्की मालिश करें।
कुंभ राशिफल, नए ग्राहक और करार होने की संभावना
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन सौदों और संबंधों का है। चंद्रदेव आपके सातवें घर में पूर्व फाल्गुनी नक्षत्र में हैं, इसलिए नए ग्राहक, पुराने क्लाइंट की वापसी या किसी करार की बातचीत आगे बढ़ सकती है। सलाहकार, डिजाइनर या सेवा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन खास अनुकूल है। कोई पुराना दोस्त साझेदारी का प्रस्ताव रख सकता है, तुरंत हां न कहें और पहले उसकी पृष्ठभूमि जान लें। लग्न में राहु होने से मन में थोड़ी उलझन रहेगी, जल्दबाजी में कोई बड़ा निर्णय न लें। जीवनसाथी के साथ शाम को रोमांटिक माहौल बन सकता है। कोई छोटा तोहफा रिश्ता मजबूत करेगा। सिर में भारीपन या माइग्रेन की शिकायत हो सकती है, इसलिए पर्याप्त नींद लें। शुभ रंग: आसमानी नीला । शुभ अंक: 9उपाय: जीवनसाथी के साथ मिलकर दीपदान करें।
मीन राशिफल, सेहत की जांच और दिनचर्या सुधारने का दिन
मीन राशि के जातकों के लिए आज सेहत, दिनचर्या और दफ्तर के कामों पर ध्यान देने का दिन है। चंद्रदेव आपके छठे घर में हैं, इसलिए डॉक्टर से जांच करवाने, डाइट सुधारने या योग और व्यायाम शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। पुरानी दवाओं या पुराने नुस्खों की जानकारी जुटाने का भी दिन है। किसी सहकर्मी के छुट्टी पर होने से आप पर काम का बोझ बढ़ सकता है। इसे सहजता से लें, इसका फल अच्छा मिलेगा। मौसमी बदलाव से हल्के बुखार या गले में खराश या सूजन जैसी शिकायत हो सकती है, ठंडी चीजों से परहेज करें। किसी से बेवजह की तुलना कर मन खराब न करें। शाम को जल्दी भोजन करके टहलें और समय पर सोएं।