राशिफल: 28 अक्टूबर 2021

राशिफल

Update: 2021-10-28 00:41 GMT

मेष:

आज का राशिफल 28 अक्टूबर दिन बृहस्पतिवार को चंद्रमा पूरे अपनी स्वराशि कर्क में विराजमान होंगे। आज के दिन गुरु-पुष्य नक्षत्र का शुभ संयोग भी है। इस नक्षत्र को हिंदू धर्म में बहुत शुभ माना जाता है, इस नक्षत्र में सोने-चांदी के आभूषण खरीदना, शेयर बाजार में निवेश करना और भूमि-भवन आदि खरीदने से भी लाभ प्राप्त होता है। ऐसे में दोस्तों आइए विस्तार से जानते हैं कि बृहस्पतिवार का यह दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है।
आपके चतुर्थ भाव में आज चंद्रमा विराजमान रहेंगे। यह भाव सुख का भाव कहा जाता है, इस भाव में चंद्रमा के होने से पारिवारिक जीवन में मेष राशि के लोगों को शुभ फलों की प्राप्ति होगी। आज आपकी वाणी में सौम्यता देखने को मिलेगी इसलिए घर के कुछ लोग अपने दिल की बातें आज आपके साथ साझा कर सकते हैं। इस राशि के कुछ लोगों को आज के दिन वाहन सुख भी प्राप्त हो सकता है।
वृषभ:
चंद्रमा आज के दिन आपके तृतीय भाव में होंगे इसलिए अपने स्वास्थ्य का आज आपको विशेष ध्यान रखना होगा। आज के दिन ठंडी चीजें खाने से आपको बचना चाहिए, नहीं तो गले से संबंधी परेशानियां आपको हो सकती हैं। आज के दिन इस राशि वाले लोग अपने भाई या बहन के साथ संबंधों को सुधारने की कोशिश करते नजर आएंगे।
मिथुन:
आपके वाणी के भाव में आज चंद्र ग्रह के होने से आपकी बातों में मिठास देखने को मिलेगी। इस राशि के कुछ लोगों को पैतृक संपत्ति से फायदा मिल सकता है। वहीं कुछ लोग आज दान-पुण्य करके मानसिक शांति प्राप्त करने की कोशिश करेंगे। कुटुंब में किसी मांगलिक कार्य के होने की खबर आज आपको रोमांचित कर सकती है।
कर्क:
इस राशि के लोग आज के दिन अपने लुक्स को लेकर बहुत संवेदनशील नजर आ सकते हैं। खुद में बेहतर बदलाव लाने के लिए कर्क राशि के लोग आज पैसे खर्च करने में भी नहीं कतराएंगे। वैवाहिक जीवन में इस राशि वाले लोग अच्छे फल प्राप्त कर सकते हैं, आज जीवनसाथी आपको खुलकर अपने दिल की बातें बताएंगे।
सिंह:
चंद्रमा आज आपके द्वादश भाव में विराजमान होंगे, इसलिए अचानक से आपकी तबीयत आज के दिन नरम हो सकती है। इसलिए स्वास्थ्य का ख्याल रखें। इस राशि के जो लोग विदेशों में अपना कारोबार करने का विचार बना रहे थे उनको आज के दिन कोई अच्छे संकेत इस विषय में मिल सकता है। आज के दिन योग-ध्यान करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
कन्या:
कन्या राशि के लोग आज हानि को भी लाभ में बदल सकते हैं। आपके लाभ भाव में बैठा चंद्रमा कार्यक्षेत्र में भी आपको सकारात्मक परिणाम देने वाला साबित होगा। यदि कान या आंख में दर्द की शिकायत थी तो आज उसमें आपको राहत मिल सकती है। आपके भाई एक शिक्षक की तरह आज आपको सीख देते नजर आएंगे।
तुला:
कार्यक्षेत्र में आज तुला राशि के जातकों का प्रभाव बढ़ेगा। बीते समय में जो अच्छे कार्य आपने किये थे उनसे आपके सीनियर्स इंप्रेस होंगे। जो लोग कारोबार करते हैं उनके लिए भी चंद्रमा का कर्क राशि में होना फायदेमंद रहेगा। इस राशि के कुछ जातकों को किसी कंपनी से अच्छा ऑफर भी आज के दिन मिल सकता है।
वृश्चिक:
आज चंद्र देव आपके भाग्य भाव यानि की नवम भाव में विराजमान होंगे, इसलिए भाग्य का भरपूर साथ आज के दिन आपको मिल सकता है। यदि तीर्थयात्रा पर जाने के लिए घर के लोगों को मना रहे थे तो आज वो हामी भर सकते हैं। इस राशि के कुछ जातक अपने ससुराल आज के दिन जा सकते हैं।
धनु:
गुरु के स्वामित्व वाली धनु राशि के जातकों को आज के दिन अचानक धन लाभ मिल सकता है। हालांकि स्वास्थ्य को लेकर इस राशि वालों को विशेष सावधानी बरतनी होगी। कुछ लोगों को पेट से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याएं आज हो सकती हैं। आपके लिए सलाह है कि खान-पान में संतुलन रखें। बाहरी खान-पान से बचें।
मकर:
चंद्रमा आज आपके सप्तम भाव में होंगे इसलिए जीवनसाथी से प्यार और भरपूर सहयोग आज के दिन आपको प्राप्त होगा। लव लाइफ को लेकर आज आप कुछ ज्यादा ही उत्साहित रह सकते हैं। दूर रहने वाले साथी से लंबी बात हो सकती है। साझेदारी में कारोबार करने वालों के लिए भी आज का दिन शुभ है।
कुंभ:
आज चंद्र देव आपके षष्ठम भाव में रहेंगे इसलिए पूरे दिन उन लोगों से आपको सावधान रहना होगा जो आपका अहित करना चाहते हैं। यदि कोर्ट-कचहरी के मामलों में फंसे हैं तो आज ज्यादा प्रतिक्रियाएं देने से आपको बचना चाहिए। सेहत का ध्यान रखें और जोखिम लेने से बचें।
मीन:
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा आपके पंचम भाव में विराजमान चंद्रमा आपको शिक्षा के क्षेत्र में शुभ फल प्रदान करेंगे। इस राशि के जातकों को आज संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। हालांकि आपको गर्म तासीर वाली चीजों को खाने से आज बचना चाहिए नहीं तो सेहत पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है।
Tags:    

Similar News

-->