मेष:

राशिफल 2 दिसंबर 2021, आज गुरुवार है और चंद्रमा का संचार दिन रात शुक्र की राशि तुला में हो रहा है। यहां स्थिति चंद्रमा आज गुरु के साथ नवम पंचम योग बनाकर संचार कर रहे हैं। इसके साथ ही चंद्रमा और मंगल का संयोग होने से धन योग भी बना है। ऐसे में आज का दिन कई राशियों के लिए धन लाभदायक रहेगा। आपके लिए आज दिन कैसा रहेगा, देखिए क्या कह रहे हैं आज आपकी किस्मत के सितारे…

आपकी राशि से सातवें घर में चल रहे चंद्रमा आज आपको कोराबर और आजीविका के क्षेत्र में लाभ दिला रहे हैं। आजीविका के क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी के साथ आपका बेहतर तालमेल रहेगा, लेकिन क्रोध पर काबू बनाए रखना होगा, क्याोंकि मूड जल्दी बदलेगा और क्रोध भी तुरंत आएगा। मैनेंजमेंट और राजनीति से जुड़े लोगों के प्रभाव में वृद्धि होगी। जोखिम वाले कम से बचकर रहें।
आज हनुमान चालीसा का पाठ करना शुभ रहेगा। भाग्य 90 प्रतिशत तक पक्ष में है।
वृषभ:
वृष राशि वालों का मन आज उलझन में रह सकता है। सोचेंगे कुछ करेंगे कुछ ऐसे में आपका काम प्रभावित होगा। आर्थिक मामलों में खासतौर पर शेयर और निवेश के मामले में आज कोई भी निर्णय लेने से पहले हजार पर सोचना चाहिए। तकनीकी काम में आपकी रुचि बढ़ेगी और इस क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को आज लाभ भी मिलेगा। परिवार में अपनी चलाने से बचेंगे तो रिश्तों के तानेबाने को संतुलित रख पाएंगे।
मिथुन:
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन उत्सावर्धक और ऊर्जा से भरपूर रहने वाला है। अपने काम को लेकर इस राशि के लोग काफी ऐक्टिव रहेंगे। कुछ अधूरे काम भी आज आप पूरे कर सकते हैं। आर्थिक मामलों में भी आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा और खर्चों पर नियंत्रण रख पाएंगे। खान-पान में रुचि रहेगी और रुचिकर भोजन मिल सकता है। कुछ लोगों को वायु विकार की शिकायत रहेगी।
नारायण कवच का पाठ करें, भाग्य 88 प्रतिशत तक आपके पक्ष में रहेगा।
कर्क:
राशि स्वामी चंद्रमा के तुला राशि में संचार से आपको करोबार और नौकरी के क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। भौतिक सुख के साधनों पर आपका आज धन खर्च हो सकता है। जिन लोगों को हृदय रोग संबंधी समस्या है उन्हें अपना खास ध्यान रखना चाहिए। सलाह है कि ऐसा कोई काम न करें जिससे आपकी प्रतिष्ठा की हानि हो।
माता के चरण स्पर्श करें, भाग्य 75 प्रतिशत तक आपके पक्ष में है।
सिंह:
आपकी राशि से तीसरे घर में चल रहे चंद्रमा आज आपको अपने शौक पूरा करने के लिए उत्साह करेंगे। खेल जगत से जुड़े लोगों का प्रदर्शन बेहतर होगा। बड़े भाई-बहनों से तालमेल बनाकर रखेंगे तो इनसे अपेक्षित सहयोग पा सकेंगे। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ सहकर्मियों से सुझाव और सहायता मिल सकती है। दोस्तों से भी आज आपको लाभ मिलेगा। कोराबार में साहस पूर्वक लिया गया निर्णय लाभ दे जाएगा।
भाग्य 73 प्रतिशत तक साथ दे रहा है। सर्य चालीसा का पाठ करें।
कन्या:
कन्या राशि के लोगों के लिए 2 दिसंबर का दिन लाभप्रद रहेगा। आज इस राशि के लोगों को नौकरी में अनुभव और ज्ञान का लाभ मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में आपका प्रदर्शन बेहतर होगा। संचित धन में वद्धि होगी। अगर आप निवेश करना चाह रहे हैं तो आज का दिन इस कार्य के लिए बेहतर है। बिजनस में अपनी बातों से लाभ पाएंगे। वाणी से जुड़े कार्यों को करने वालों के लिए दिन बेहतर है।
भाग्य आज 76 प्रतिशत तक आपका साथ दे रहा है। गणेशजी को दुर्वा अर्पित करना शुभ रहेगा।
तुला:
आज आपकी राशि में बना चंद्र मंगल योग आपको आर्थिक मामलों में लाभ प्रदान करेगा। किसी को अगर आपने धन दिया है या कहीं आपका धन फंसा है तो प्रयास कीजिए धन वापस मिल जाएगा। पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी से तालमेल बना रहेगा लेकिन किसी सगे-संबंधी को लेकर आप तनाव में रह सकते हैं। आपके लिए सलाह है कि मानसिक तनाव को हावी न होने दें।
भाग्य आज 89 प्रतिशत तक आपके पक्ष में है। माता दुर्गा के नाम का जप करना फायदेमंद होगा।
वृश्चिक:
आज का दिन वृश्चिक राशि वालों के लिए खर्चीला रह सकता है, गैर जरूरी खर्चों पर काबू करने का प्रयास करना चाहिए। आज आप उधार लेन-देन करने से बचें। किसी बात को लेकर आपकी चिंता बनी रह सकती है। आलस की वजह से आज आपका काम भी प्रभावित हो सकता है। सेहत के मामले में लापरवाही से बचें और खानपान का ध्यान रखें।
भाग्य 60 प्रतिशत तक आपके पक्ष में रहेगा। बड़े भाई को उपहार दें।
धनु:
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन लाभप्रद रह सकता है। आज भौतिक साधनों की चाहत अधिक रहेगी। कुछ शौक की चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। वस्त्र, आभूषण, फैशन एवं भूमि भवन के कारोबार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन लाभप्रद रहेगा। पारिवारिक जीवन में पिता और वरिष्ठजनों से सहयोग पाएंगे।
भाग्य आज 82 प्रतिशत तक आपके पक्ष में है। गुरु के मंत्रों का जप करें, गुरु से आशीर्वाद लें।
मकर:
कार्यक्षेत्र में आज आपको अपने काम पर पूरा फोकर करना चाहिए। किसी अन्य के मामलों में हस्तक्षेप करने से बचें। आज सहकर्मियों से सहयोग में कमी रहेगी। सेहत के मामले में भी आपको अपना ध्यान रखना होगा। मानसिक तनाव और बदलते मौसम से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। माता की सेहत को लेकर भी कुछ लोगों की चिंता रह सकती है। जीवनसाथी से सहयोग पाएंगे। घरेलू जरूरतों पर धन खर्च होगा। करोबार में लाभ की स्थिति सामान्य रहेगी।
भाग्य का साथ 76 प्रतिशत तक प्राप्त कर रहे हैं। शनि स्तोत्र का पाठ करना शुभ रहेगा।
कुंभ:

कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन आजीविका में लाभ दिलाने वाला है। भाग्य आपके पक्ष में रहेगा। आज कम प्रयास में भी आप अपने कार्यों को पूरा कर पाने में सफल होंगे। कुछ अप्रत्याशित सहयोग भी आज आपको मिल जाएगा। पारिवारिक जीवन में पिता और पिता समान लोगों से लाभ और सहयोग पाएंगे।

भाग्य आज 89 प्रतिशत तक आपका साथ दे रहा है। शनि चालीसा का पाठ करना शुभ रहेगा।

मीन:

आप मीन राशि वालों को जोखिम भरा काम और निर्णय लेने से बचना चाहिए। जो लोग बीमार चल रहे हैं उनकी परेशानी बढ़ सकती है। कोई पुरानी समस्या सामने आ जाने से आप परेशान रह सकते हैं। विरोधी भी आज सक्रिय रहेंगे इसलिए अपने काम में अधिक सतर्कता बरतें। यात्रा के दौरान परेशानी भी हो सकती है। सलाह है कि कुल देवी-देवता का ध्यान करें इससे समस्याओं से बचेंगे

भाग्य 58 प्रतिशत तक आपका साथ दे रहा है।

Tags: