Hartalika Teej: हरतालिका तीज का त्योहार 26 अगस्त को मनाया जाएगा। इस दिन महिलाएं सुहाग और वैवाहिक जीवन की सुख समृद्धि के लिए व्रत रखती हैं। वहीं अविवाहित कन्याओं के द्वारा योग्य वर की प्राप्ति के लिए इस दिन व्रत रखा जाता है।
इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा तो की ही जाती है, साथ ही मिट्टी के शिवलिंग की पूजा करने का भी इस दिन विधान है। आइए जान लेते हैं कि इस दिन मिट्टी के शिवलिंग की पूजा करना क्यों शुभ माना जाता है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान शिव को वर की रूप में पाने के लिए माता पार्वती ने कठोर तपस्या की थी। माता पार्वती ने शिव जी को प्रसन्न करने के लिए मिट्टी का शिवलिंग भी बनाया था।
माता पार्वती ने शिव जी को प्रसन्न करने के लिए मिट्टी का शिवलिंग बनाया था, इसलिए आज भी हरतालिका तीज के दिन महिलाओं के द्वारा मिट्टी का शिवलिंग बनाया जाता है।
हरतालिका तीज के दिन मिट्टी के शिवलिंग की पूजा करने से माता पार्वती और भगवान शिव दोनों की ही कृपा आपको प्राप्त होती है। वैवाहिक और प्रेम जीवन में सुख-समृद्धि आती है और जीवन के कई कठिनाइयों से भी आपको छुटकारा मिलता है।
Tags: