मेष राशि: पुण्य कार्यों पर धन खर्च होगा

राशि का स्वामी मंगल व सूर्य दोनों नवम भाग्य त्रिकोण सुख भाव में संचार कर रहे हैं। इसके फल स्वरूप वृद्धजनों की सेवा तथा पुण्य कार्यों पर धन खर्च होने से मन में हर्ष रहेगा। प्रतिद्वंद्वियों के लिए आप सिरदर्द बने रहेंगे। कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे। दाम्पत्य जीवन में सुखद स्थिति बनी रहेगी।

वृष राशि: सफलता की ओर कदम बढ़ेंगे

राशि का स्वामी मकर राशि का होने से अष्टम भाव में हो गया है। राजनीतिक प्रतिद्वंदी आज आपसे आगे निकलने का प्रयास करेंगे। धीरे-धीरे सफलता की ओर कदम बढ़ाए जा सकते हैं। लेकिन कोई नया कार्य शुरू करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। दिन का काम जल्दी खत्म करके शाम का कुछ समय परिवार के साथ बिताएं।

मिथुन राशि: व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी

मिथुन राशि के जातकों के लिए दिन भाग्योदय का दिन है। राशि का स्वामी बुध अष्टम आय पराक्रम में चन्द्रमा के साथ बैठकर बौद्धिक तथा व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता कारक है। इस दौरान व्यापार को आगे बढ़ाने को लेकर लिया गया निर्णय आपके लिए लाभकारी रहेगा। संतान पक्ष की ओर से हर्ष दायक समाचार मिलने से आपका मनोबल बढ़ेगा।

कर्क राशि: शुभ कार्यों में दिलचस्पी बढ़ेगी

रविवार का दिन आपके लिए शुभ कार्यों में दिलचस्पी बढ़ाने वाला रहेगा। आपके द्वारा लिया गया निर्णय आगे चलकर लाभप्रद रहेगा। इसके साथ ही संतान पक्ष के विवाह में आ रही अड़चनें भी समाप्त होंगी। आपके जन संपर्क में वृद्धि होगी। राशि का स्वामी चन्द्रमा तुला राशि में गत होने से श्रेणी में हीन कोई व्यक्ति आपके लिए समस्या उत्पन्न कर सकता है।

सिंह राशि: भाग्य हर काम में आपका साथ देगा

आपका भाग्य हर काम में साथ देगा। विरोधियों द्वारा आपके लिए किया जा रहा षड़यंत्र पूरा तरह से असफल हो जाएगा। सांसारिक सुख भोग के साधनों पर शुभ व्यय होने से मन में हर्ष होगा। बहुत समय से चली आ रही कटुता आपसी समझौते से समाप्त हो जाएगी। कोई नया मित्र आपके जीवन में आ सकता है।

कन्या राशि: सभी की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे

कन्या राशि के जातकों के लिए दिन चुनौती पूर्ण रहेगा। मकर राशि का चन्द्रमा आपके सामने ढेर सारी जिम्मेदारियां खड़ी करेगा। मंगल क्रियाशील और पुरुषार्थी ग्रह है इसलिए सुव्यवस्था करने में आपका कोई सानी नहीं है। सभी की उम्मीदों पर खरा उतरने की आपकी विशेषता आज भी आपको यश देगी। दिन के अंत में परिवार के साथ सुकून के पल बिताने अवसर मिलेगा।

तुला राशि: आय कम और खर्च अधिक रहेगा

आपकी राशि का स्वामी शुक्र चतुर्थ भाव में और आज गुरु भी मिथुन का मार्गी नवम ही हैं। ऐसे में अत्यधिक श्रम करने पर भी आय कम और खर्च अधिक रहेगा। इस दौरान आपके गुप्त शत्रु भी सक्रिय रहेंगे। व्यर्थ की भागदौड़ पारिवारिक अशांति विशेष रूप से रहेगी। सूर्यास्त होते समय कुछ राहत मिल जाएगी।

वृश्चिक राशि: आर्थिक स्थिति अधिक मजबूत होगी

आपकी राशि से नवम बृहस्पति पंचम शनि से दिन चुनौती पूर्ण रहेगा। कोई महत्वपूर्ण व्यावसायिक अनुबंध आपके पक्ष में फाइनल हो सकता है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत होगी। आप अपनी बात दूसरों तक पहुंचाने में कामयाब रहेंगे। इससे आने वाले समय में वरिष्ठ अधिकारी भी आपकी प्रशंसा करेंगे।

धनु राशि: घर में धन धान्य की वृद्धि होगी

राशि का स्वामी बृहस्पति मिथुन में है। चन्द्रमा तुला राशि एकादश भाव में संचार कर रहा है। ऐसे में आपको राज्य कार्यों में सफलता मिलेगी। घर में धन धान्य की वृद्धि होगी। जीवनसाथी से धन का लाभ का योग बन रहा है। इसके अलावा शत्रुओं पर विजय मिलेगी और आपके सभी मनोरथ सिद्धि होंगे। रात के समय में मंगलमय समारोह में सम्मिलित होने का अवसर मिलेगा।

मकर राशि: किसी विवाद का समाधान निकलेगा

राशि का स्वामी शनि तृतीय भाव में मार्गी है किन्तु चन्द्रमा जो दैनिक जीवन का बीज है, दशम भाव में राज्य विजय कारक है। ऐसे में प्रभावशाली लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है। इससे आपका मन में प्रसन्न होगा। उच्चाधिकारियों की कृपा से भूमि या जायदाद से संबंधित किसी विवाद का समाधान भी होता दिख रहा है। हालांकि, शाम के समय स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कुंभ राशि: कमा-कमाया धन मिलने का योग

राशि का स्वामी शनि द्वितीय कोष केंद्र भाव में स्वतंत्र रूप से संचार कर रहा है। कर्म फल की सिद्धि कारक है। ऐसे में आपको कहीं से कमा-कमाया धन मिलने का योग है। किसी वृद्ध महिला का आशीर्वाद मिलने से उन्नति के विशेष अवसर प्राप्त होंगे। भाई-बंधुओं से मतभेद व क्रोध अधिक न करें।

मीन राशि: आय के नए स्रोत सामने आएंगे

आपकी राशि का स्वामी देव गुरु बृहस्पति राशि से चतुर्थ भाव में मिथुन राशि का होकर विद्यमान है। चन्द्रमा भी दशम केन्द्र लक्ष्मी भवन में चल रहा है। इसके फल स्वरूप आज पूरे दिन आय के नए स्रोत सामने आएंगे। विरोध पक्ष पराजित होगा। आपके भाग्य का सितारा फिर से चमकने लगेगा। व्यवसाय में अधिक धन लगाना लाभकारी रहेगा।

Tags: