शिवभक्ति से भरें ये संदेश, सावन के मौके पर अपने प्रियजनों को भेजें
आज से सावन का पावन महीना शुरू हो गया है. इस महीने में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा अर्चना की जाती है. कई श्रद्धालु सावन के महीने में व्रत रखते हैं. मान्यता है कि इस महीने में व्रत रखने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है.
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। आज से सावन का पावन महीना शुरू हो रहा है जो 22 अगस्त 2021 तक चलेगा. ये महीना भगवान शिव को बहुत प्रिय होता है. इस महीने में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा अर्चना की जाती है. मान्यता है कि इस महीने में भोलेनाथ की विधि- विधान से पूजा करने से आपकी सभी मनोकामानाएं पूर्ण हो जाती है. धार्मिक शास्त्रों के अनुसार, इस महीने में जो लोग व्रत रखते हैं. उनकी सभी परेशानियां दूर हो जाती है. भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए शिव भक्त व्रत रखते हैं. प्रत्येक सोमवार के दिन शिव जी पर भाग, धतूरा, बेलपत्र, भस्म, फल, फूल और नवैध चढ़ाते हैं. मान्यता है कि कुंवारी लड़कियां अगर सावन का व्रत रखती हैं तो उन्हें मनचाहा वर मिलता है. इस पावन महीने की शुरुआत होने पर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को इन संदेश के जरिए सावन की शुभकामनाएं दें.