Shardiya Navratri का पांचवां दिन, पढ़े स्कंदमाता की आरती और शक्तिशाली मंत्र

Update: 2024-10-07 06:04 GMT
Shardiya Navratri ज्योतिष न्यूज़ : हिंदुओं का प्रमुख पर्व नवरात्रि चल रहा है जिसका आरंभ इस बार 3 अक्टूबर से हो चुका है और समापन 11 अक्टूबर को हो जाएगा। इसके अलगे दिन दशहरा पर्व मनाया जाएगा। आज यानी 7 अक्टूबर दिन सोमवार को शारदीय नवरात्रि का पांचवा दिन है
जो कि मां दुर्गा के पांचवे स्वरूप देवी स्कंदमाता को समर्पित है इस दिन भक्त माता रानी के इस रूप की विधिवत पूजा करते हैं माना जाता है कि स्कंदमाता की पूजा अर्चना जीवन का कल्याण करती है और दुख परेशानियों को दूर कर देती है। ऐसे में आज हम आपके लिए लेकर आए हैं
मां स्कंदमाता की पूजा आरती
और मंत्र इनका जाप करने से देवी शीघ्र प्रसन्न हो जाती है और सुख समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करती हैं।
स्कंद माता का मंत्र
सिंहासनगता नित्यं,पद्माश्रितकरद्वया।
शुभदास्तु सदा देवी,स्कंदमाता यशस्विनी।।
 अर्थात् सिंह पर सवार रहने वाली मां और अपने दो हाथों में कमल का फूल धारण करने वाली यशस्विनी स्कंदमाता हमारे लिए शुभदायी हो।
या देवी सर्वभूतेषु मां स्कन्दमाता रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥
 मां स्कंदमाता की आरती
जय तेरी हो स्कंद माता। पांचवा नाम तुम्हारा आता।।
सब के मन की जानन हारी। जग जननी सब की महतारी।।
तेरी ज्योत जलाता रहूं मैं। हरदम तुम्हें ध्याता रहूं मैं।।
कई नामों से तुझे पुकारा। मुझे एक है तेरा सहारा।।
कही पहाड़ो पर हैं डेरा। कई शहरों में तेरा बसेरा।।
हर मंदिर में तेरे नजारे। गुण गाये तेरे भगत प्यारे।।
भगति अपनी मुझे दिला दो। शक्ति मेरी बिगड़ी बना दो।।
इंद्र आदी देवता मिल सारे। करे पुकार तुम्हारे द्वारे।।
दुष्ट दत्य जब चढ़ कर आएं। तुम ही खंडा हाथ उठाएं।।
दासो को सदा बचाने आई। ‘चमन’ की आस पुजाने आई।।
पूजा के अंत में क्षमा प्रार्थना जरूर पढ़े
अपराधसहस्त्राणि क्रियन्तेऽहर्निशं मया।
दासोऽयमिति मां मत्वा क्षमस्व परमेश्वरि॥1॥
Tags:    

Similar News

-->