Falgun Month ज्योतिष न्यूज़ : सनातन धर्म में वैसे तो हर महीने को महत्वपूर्ण बताया गया है लेकिन फाल्गुन का महीना बेहद ही खास होता है जो कि माघ पूर्णिमा के बाद से शुरू हो जाता है हिंदू पंचांग के अनुसार यह हिंदी का आखिरी महीना माना जाता है। इसके बाद ही हिन्दू नववर्ष का आरंभ हो जाता है। फाल्गुन मास को फागुन के नाम से भी जाना जाता है।
इस महीने में कई प्रमुख त्योहार जैसे होली, महाशिवरात्रि आदि पड़ते हैं। फाल्गुन मास में कई शुभ मुहूर्त भी प्राप्त होते हैं। जिसमें शादी विवाह, मुंडन और गृह प्रवेश आदि के कार्य किए जा सकते हैं, इस साल फाल्गुन मास का आरंभ 13 फरवरी दिन गुरुवार से हो रहा है और समापन 14 मार्च दिन शुक्रवार को हो जाएगा। फाल्गुन मास में कुछ ऐसे काम हैं जिन्हें भूलकर भी नहीं करना चाहिए वरना व्यक्ति जिंदगीभर गरीब बना रहता है, तो आज हम आपको उन्हीं कार्यों के बारे में बता रहे हैं।
फाल्गुन माह में न करें ये गलतियां—
आपको बता दें कि फाल्गुन माह में भूलकर भी मांस, मदिरा और शराब का सेवन नहीं करना चाहिए ऐसा करने से दुर्भाग्य बढ़ता है। इसके अलावा किसी के प्रति मन में नकारात्मक विचार नहीं लाना चाहिए। ऐसा करने से जीवनभर कष्ट उठाना पड़ सकता है। फाल्गुन माह में किसी को अपशब्द नहीं कहना चाहिए ऐसा करने से दुखों का सामना करना पड़ेगा। अपने घर और मंदिर को हमेशा साफ सुथरा रखें। क्योंकि गंदगी रखने से घर में गरीबी आती है। फाल्गुन मास में सोते वक्त अधिक गर्म कंबल नहीं ओढ़ने चाहिए।