छत्तीसगढ़

जांजगीर से बड़ी खबर, पिकअप ने 6 बच्चों को लिया चपेट में

Nil dhankar
7 Oct 2024 11:29 AM IST
जांजगीर से बड़ी खबर, पिकअप ने 6 बच्चों को लिया चपेट में
x

जांजगीर janjgir news। जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार पिकअप ने 6 बच्चों को रौंद दिया। जिसमें सभी बच्चे घायल हो गए हैं। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं दो बच्चे को गंभीर हालत में बिलासपुर रेफर किया गया है। janjgir

जानकारी के अनुसार, हादसा कुटराबोड़ गांव का है। दरअसल, यहां 6 बच्चे मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार पिकअप ने सभी बच्चों को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे सभी बच्चे घायल हो गए। हादसे के बाद सभी बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे के बाद वाहन समेत ड्राइवर फरार हो गया है। इधर सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच में जुट गई है और आरोपी ड्राइवर की तलाशी की जा रही है।


Next Story