Festival: आज उत्तरी भारत में मनाया जाएगा गटारी अमावस्या का त्यौहार

Update: 2024-08-04 02:03 GMT
गटारी अमावस्या Gatari Amavasya: आज गटारी अमावस्या है। इसके मद्देनजर चिपलून पुलिस ने मुंबई-गोवा राजमार्ग पर वाहनों और चालकों की जांच के लिए अपनी कमर कस ली है और चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। जी हां आपको बता दें कि शहर के मुख्य स्थानों पर नाकाबंदी कर सड़क से गुजरने वाले सभी वाहनों की जांच की जा रही है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि यह चेकिंग अभियान ड्रिंक एंड ड्राइव और शराब तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाया गया है। ऐसे में आइए यहां जानते है आखिर क्या होती है गटारी अमावस्या…

श्रावण माह की शुरुआत से एक दिन पहले गट्टारी मनाने का दिन होता है। यह दिन गटारी अमावस्या या दीप अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। जैसा कि हम सब जानते है हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखने वाला श्रावण मास त्योहारों और व्रतों का महीना है। यह महीना पूजा-पाठ के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। इसी वजह से श्रावण माह में मांसाहारी भोजन से परहेज किया जाता है।

उत्तर भारत में सावन का महीना शुरू होने के करीब 15 दिन बाद महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु जैसे राज्यों में श्रावण मास शुरू होने वाला है. इस साल 
Maharashtra 
और दक्षिण भारतीय राज्यों में श्रावण मास 5 अगस्त 2024 से शुरू हो रहा है, लेकिन गटारी अमावस्या उससे ठीक एक दिन पहले यानी 4 जुलाई 2024 को मनाई जा रही है.गटारी अमावस्या के दिन महाराष्ट्र के घरों में मांस पकाया जाता है और शराब पीकर इस दिन को मनाया जाता है.
गटारी अमावस्या के दिन महाराष्ट्र में रहने वाले लोग मांसाहार और शराब का जमकर सेवन करते हैं, फिर अगले दिन से पूरे सावन इन चीजों का सेवन करने से परहेज करते हैं. श्रावण मास में भगवान शिव की भक्ति में डूबे भगवान शिव के भक्त तामसिक चीजों की जगह सात्विक भोजन करते हैं.
Tags:    

Similar News

-->