आर्थिक राशिफल: 4 अक्टूबर 2021

आर्थिक राशिफल

Update: 2021-10-04 00:44 GMT

मेष:

अक्टूबर महीने के पहले सोमवार को सितारों की चाल औऱ ग्रहों की स्थिति बताती है कि पांच राशियों के लोग के लिए धन प्राप्ति के लिए उत्तम समय है। अन्य सभी राशियों के लिए आज दिन कैसा रहेगा, आर्थिक औऱ करियर के मामले में भाग्य का आपको कितना साथ मिलेगा जानिए…
मेष राशि के जातकों कार्यक्षेत्र में कड़ी मेहनत करेंगे, जिससे वह अपना सुनहरा भाग्य खुद लिखेंगे। विरोधियों पर ध्यान देकर अपने काम पर फोकस रखें। इससे न सिर्फ आपको सफलता मिलेगी बल्कि उनका मुंह भी खुद बंद हो जाएगा। धन प्राप्ति के लिए आज का दिन बहुत उत्तम है।
वृषभ:
वृष राशि के जातक ऑफिस में आज बड़ी डींगे मारने से बचें, इसकी वजह से आपके आसपास के लोगों को परेशानी हो सकती है। मेहनत के बाद सफलता मिलेगी। आय और व्यय बराबर होगा।
मिथुन:
मिथुन राशि जातकों की कलात्मक क्षमता उच्च रहेगी। कुछ नया निर्मित करने का भी योग बन रहा है। धन की दृष्टि से बहुत अच्छा समय है। खर्च नियंत्रित होने से मन में सुकून रहेगा। मन की चंचलता को काबू में रखें।
कर्क:
कर्क राशि के जातकों के सभी काम आसानी से पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में ज्यादा भावनाओं में होना तरक्की में बाधक बन सकता है, इस बात का जरूर ध्यान रखें। धन प्राप्ति के लिए समय अच्छा है। पुराना जमा किया हुआ कुछ पैसा आज अपने व्यवसाय में निवेश करने के योग भी हैं।
सिंह:
सिंह राशि के जातक अपना प्रभाव प्रफेशनल लोगों पर जमाने में कामयाब रहेंगे। लोग आपके काम व व्यक्तित्व की तारीफ करेंगे। अपने दयालु स्वभाव की वजह से वह हमेशा दूसरों को मदद करने के लिए आगे रहते हैं, आज भी एक ऐसा ही दिन है। धन प्राप्ति के लिए दिन बहुत उत्तम है।
कन्या:
कन्या राशि के जातक अपनी सूझबूझ से कम मेहनत में ही अधिक धन प्राप्त करने में कामयाब रहेंगे। निवेश के नए तरीके खोजने पर सारा ध्यान रहेगा, जो कि भविष्य में समृद्धि बढ़ाने वाला होगा। सहयोगी पर जल्दी से विश्वास ना करें, यह आपके लिए घातक हो सकता है।
तुला:
तुला राशि के जातकों के लिए बहुत ही अच्छा दिन है। मन प्रसन्न रहेगा। कुछ जातकों को नया व्यवसाय शुरू करने का अवसर भी मिलेगा। उनकी कलात्मक क्षमता उनके कार्यक्षेत्र पर निखर कर आएगी, जो दूसरों का मन-मोह लेगी। धन प्राप्ति के लिए आज का दिन बहुत उत्तम है।
वृश्चिक:
वृश्चिक राशि के जातकों को विरोधियों से असहयोग मिलेगा लेकिन उन्हें अपने उत्कृष्ट काम से अपने विरोधियों को परास्त करना है। सफलता जरूर मिलेगी। मां वैभव लक्ष्मी की विशेष कृपा आप पर बनी हुई है। ऐश्वर्य की वस्तुओं पर खर्च का योग बन रहा है।
धनु:
धनु राशि कि लोगों में आज स्फूर्ति रहेगी। रिस्क लेकर काम करना पसंद करेंगे, जिसमें उत्तम धन प्राप्ति के योग हैं। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों को बातचीत से विश्वास दिलाने में कामयाब होंगे। खर्च पर नियंत्रण बहुत ही जरूरी है। विलासिता पर खर्च करने से बचें।
मकर:
मकर राशि के लोगों को कार्यक्षेत्र में सफलता तथा मान सम्मान प्राप्ति का योग हैं। उनके उत्तम कार्य के लिए लोग प्रशंसा करेंगे। बॉस दूसरों को उनकी तरह कार्य करने की प्रेरणा देंगे। प्राप्त धन समृद्धि बढ़ाने वाला होगा।
कुंभ:
कुंभ राशि के जातकों के लिए कार्यक्षेत्र में प्रगति का योग बन रहे हैं। कुछ जातकों को प्रमोशन भी मिल सकता है। सभी काम आसानी से पूरे होंगे मनोवांछित लाभ होगा। धन खर्च सोच-समझकर करें।
मीन:
मीन राशि के जातकों को आज अत्यधिक सोच से बचना चाहिए। जिसकी वजह से कार्य करने की स्पीड कम हो सकती है और टाइम पर काम पूरा नहीं हो पाएगा। फोकस रहें और सफलता प्राप्त करें। धन प्राप्ति के लिए उत्तम समय है।



Tags:    

Similar News

-->