आर्थिक राशिफल : 02 नवंबर 2020

आर्थिक राशिफल : 02 नवंबर 2020

Update: 2020-11-02 01:17 GMT

आर्थिक राशिफल 

मेष:

मेष राशि के जातकों को साझेदारी से संबंधित कामों में पार्टनर के साथ व्यवहार करते समय सावधानी बरतना चाहिए। ट्रेडिंग से संबंधित कार्य करने वाले जातक कामकाज को बेहतर बनाने के लिए नई नीतियों का इस्तेमाल करेंगे, जिससे लाभ की अच्छी संभावनाएं बन रही हैं। खर्च करते समय सावधानी रखें।

वृषभ:

वृष राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में कॉन्पिटिशन का सामना करना पड़ेगा। उच्च अधिकारियों से अपने अधिकारों को लेकर वाद-विवाद हो सकता है, जिसका खामियाजा आपको बाद में भुगतना पड़ सकता है, संतुलित मन से काम करें और प्रतिक्रिया देने से बचें। आर्थिक रूप से धन प्राप्ति की संभावनाएं सामान्य हैं।

मिथुन:

मिथुन राशि के जातकों के डॉक्यूमेंटेशन से संबंधित काम आज पूरे होने की संभावना है, किसी पुरानी समस्या का समाधान खोजने में भी आप कामयाब रहेंगे। आर्थिक लिहाज से दिन अच्छा है। कमाए हुए धन को बैंक को निवेश करने का अवसर प्राप्त होगा।

कर्क:

कर्क राशि के जातकों का दिन बहुत व्यस्त रहने वाला है। थोड़ा भी आराम करने का मौका नहीं मिलेगा। मार्केटिंग से जुड़े हुए जातकों को अच्छे अवसर प्राप्त होने की संभावना बन रही है। आर्थिक लिहाज से अच्छा दिन है, प्राप्त धन को प्रॉपर्टी में निवेश की संभावना बन रही है।

सिंह:

सिंह राशि के जातक भविष्य से जुड़ी हुई योजनाएं बनाने में व्यस्त रहेंगे। प्रतिभा प्रदर्शन के लिए बहुत से अवसर मिलेंगे, इनका सही उपयोग करें। जो कि भविष्य में जाकर लाभदायक सिद्ध होंगे। यात्रा कष्टकारी हो सकती है इसलिए इसका कुछ समय के लिए टालना बेहतर होगा। आर्थिक लिहाज से दिन अच्छा है, आपकी मेहनत का फल तुरंत मिल जाएगा।

कन्या:

कन्या राशि के जो जातक फाइनेंस, इंश्योरेंस या मार्केटिंग सेक्टर से जुड़े हुए हैं, उनके लिए लाभदायक दिन है। अन्य जातक अपने परिश्रम और पराक्रम के बल पर लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। परिवारिक सदस्यों से वाद विवाद से बचना आपके हित में रहेगा। धन संबंधित मामलों में भाग्य आपके ऊपर पूरी तरह से मेहरबान रहेगा।

तुला:

तुला राशि के जातकों को सामाजिक संबंधों का लाभ मिलेगा। अपनी महत्त्वाकांक्षाओं को पूरी करने के लिए बहुत मेहनत करेंगे। आर्थिक लिहाज से इच्छापूर्ति कराने वाला दिन है। स्वयं के रखरखाव पर और अपने परिवार के सदस्यों की जरूरतों पर धन खर्च का योग बन रहा है। बैंक में निवेश लाभकारी रहेगा।

वृश्चिक:

वृश्चिक राशि के जातकों को उनके शत्रु परेशान कर सकते हैं। सेहत को लेकर भी सतर्क रहें। कामकाज को समय पर पूरा करने के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है। कमाई के मुकाबले खर्चों की अधिकता रहेगी। सरकारी नियम कायदों का सही ढंग से पालन ना करने की वजह से सरकार की तरफ से जुर्माना भी लगाया जा सकता है।

धनु:

धनु राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में मान सम्मान और पद प्राप्ति मिलने की संभावना है। आपके अधिकारों में वृद्धि होगी। सही मैनेजमेंट क्षमता की बदौलत अपने कामों को समय पर पूरा करने में कामयाब रहेंगे। धर्म-कर्म अधिपति योग की वजह से आपके सितारे बुलंदियों पर रहेंगे और मां लक्ष्मी की विशेष कृपा आप पर बनी रहेगी।

मकर:

मकर राशि के जातकों के लिए अच्छा दिन है। पूरी शिद्दत के साथ अपने काम को पूरा करने में लगे रहेंगे और अवसरों का लाभ उठा पाएंगे। कार्यक्षेत्र में मान सम्मान मिलेगा। किस्मत आज आपके साथ है। आर्थिक लिहाज से दिन अच्छा है, आपके प्रयास सार्थक होंगे।

कुंभ:

कुंभ राशि के जातकों के साझेदारी से संबंधित कार्य प्रगति प्राप्त करेंगे। खुदरा व्यापारियों के ग्राहकों की संख्या में वृद्धि होगी। पुश्तैनी कामकाज में तरक्की होगी। कमाई की अच्छी संभावनाएं बन रही है। शेयर मार्केट में निवेश फायदेमंद रहेगा। मनोरंजन के साधनों पर धन खर्च होने की संभावना बन रही है।

मीन:

मीन राशि के जो जातक मेडिकल रिसर्च फील्ड या मैन्युफैक्चरिंग से जुड़े हुए हैं। उनके लिए बहुत ही लाभदायक दिन है। जोखिम लेकर किसी नए काम करेंगे, जिससे धन लाभ की संभावनाएं भी बहुत अच्छी बन जाती है। अपने कामकाज को आगे बढ़ाने के लिए धन का निवेश करेंगे।–

Tags:    

Similar News