सनातन धर्म में हर दिन को किसी न किसी देवी देवता की पूजा को समर्पित किया गया हैं। वही शुक्रवार का दिन लक्ष्मी पूजा के लिए उत्तम माना जाता है इस दिन भक्त देवी मां को प्रसन्न करने के लिए उनकी विधिवत पूजा करते हैं और व्रत आदि भी रखते हैं माना जाता है कि ऐसा करने से देवी मां की अपार कृपा बरसती हैं लेकिन इसी के साथ ही कुछ ऐसे कार्य हैं जिन्हें शुक्रवार के दिन करना वर्जित माना गया हैं।
अगर कोई इन कार्यों को आज के दिन करता है तो उसे अपने जीवन में आर्थिक संकट, माता लक्ष्मी का क्रोध आदि सहना पड़ जाता हैं तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा बता रहे हैं कि शुक्रवार के दिन किन कार्यों को करने से माता लक्ष्मी क्रोधित हो सकती हैं तो आइए जानते हैं।
शुक्रवार के दिन ना करें ये गलती
शास्त्रों की मानें तो शुक्रवार के दिन पूजा पाठ से जुड़ी कोई भी सामग्री की खरीदारी नहीं करनी चाहिए ऐसा करना शुभ नहीं माना जाता हैं वही इसके साथ ही रसोई से जुड़ी चीजों को भी आज के दिन खरीदना उत्तम नहीं होता हैं। ऐसा करने से माता लक्ष्मी की कृपा नहीं बरसाती हैं। ज्योतिष अनुसार शुक्रवार के दिन प्रॉपर्टी खरीदना और बेचना भी अच्छा नहीं माना जाता हैं। ऐसे में आप इस दिन इन चीजों की खरीदारी करने से बचें वरना इसका बुरा प्रभाव आपके परिवार पर पड़ सकता हैं।
वही शुक्रवार के दिन आप संगीत, सजावट, कला, सौंदर्य और गैजेट्स आदि की खरीदारी कर सकते हैं इसे शुभ माना गया हैं इस दिन सफेद या सिल्वर रंग की चीजों को भी खरीदना उत्तम माना जाता हैं मान्यता है कि ऐसा करने से धन की देवी प्रसन्न होकर अपनी कृपा बरसती हैं।
Tags: