Ashadha Amavasya : आषाढ़ अमावस्या पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान

Update: 2024-07-04 10:18 GMT
Ashadha Amavasya आषाढ़ अमावस्या : सनातन धर्म में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व है। इस दिन गंगा समेत पवित्र नदियों में स्नान-ध्यान Bathing in the rivers किया जाता है। इसके बाद त्रिदेव यानी ब्रह्मा, विष्णु और महेश की विधि-विधान से पूजा की जाती है। इस समय मंत्र जप और तप (साधना) किया जाता है। इसके बाद साधक अपनी आर्थिक स्थिति के अनुसार दान-पुण्य करते हैं। अमावस्या तिथि पर पितरों का तर्पण और पिंडदान भी किया जाता है। गुरुड़ पुराण में निहित है कि अमावस्या तिथि पर पितृ का तर्पण और पिंडदान करने से पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है। वहीं, साधक के सुख और सौभाग्य में वृ्द्धि होती है। इस वर्ष 5 जुलाई को आषाढ़ अमावस्या है। अगर आप भी पितरों का आशीर्वाद पाना चाहते हैं, तो आषाढ़ अमावस्या पर स्नान-ध्यान के बाद पितरों एवं देवताओं की पूजा करें। पूजा समापन के पश्चात राशि अनुसार से इन चीजों का दान करें।
राशि अनुसार दान
मेष राशि के जातक आषाढ़ अमावस्या पर गेहूं का दान करें।
वृषभ राशि के जातक आषाढ़ अमावस्या पर चावल का दान करें।
मिथुन राशि के जातक अमावस्या तिथि पर हरी सब्जियों का दान करें।
कर्क राशि के जातक आषाढ़ अमावस्या पर दूध का दान करें।
सिंह राशि के जातक आषाढ़ अमावस्या पर जौ का दान करें।
कन्या राशि के जातक आषाढ़ अमावस्या पर साबुत मूंग का दान करें।
तुला राशि के जातक आषाढ़ अमावस्या पर सफेद वस्त्र का दान करें।
वृश्चिक राशि के जातक आषाढ़ अमावस्या पर मसूर की दाल का दान करें।
धनु राशि के जातक आषाढ़ अमावस्या पर पके केले का दान करें।
मकर राशि के जातक आषाढ़ अमावस्या पर उड़द की दाल का दान करें।
कुंभ राशि के जातक आषाढ़ अमावस्या पर काले तिल का दान करें।
मीन राशि के जातक आषाढ़ अमावस्या पर पीले रंग के वस्त्र का दान करें।

Tags:    

Similar News

-->