धन लाभ के लिए होलिका दहन के दौरान करें ये उपाय

Update: 2024-03-18 13:53 GMT
ज्योतिष न्यूज़ : हिंदू धर्म में पर्व त्योहारों की कमी नहीं है लेकिन होली का त्योहार प्रमुख माना गया है जो कि हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि पर मनाया जाता है होली के दिन लोग एक दूसरे को रंग लगाकर इस पर्व को मनाते हैं होली खेलने से एक रात पहले होलिका दहन किया जाता है होलिका दहन की आग को नकारात्मकता नष्ट करने वाला बताया गया है।
 इसी कारण इस दिन लोग कई सारे उपायों को आजमाते हैं इस बार होली का त्योहार 25 मार्च को मनाया जाएगा। वही होलिका दहन 24 मार्च दिन रविवार को है इस दिन कच्चे सूत का उपाय करने से आर्थिक लाभ मिलता है और परेशानियां दूर हो जाती है तो आज हम आपको उन्हीं उपायों के बारे में बता रहे हैं।
 होलिका दहन के आसान उपाय—
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कच्चा सूत बेहद पवित्र होता है पूजा पाठ और अनुष्ठान में इसका प्रयोग जरूरी माना गया है। होलिका दहन के दौरान लोग आग की परिक्रमा करते हुए कच्चे सूत को तोड़ तोड़कर आग में अर्पित करते हैं जिसे उत्तम माना जाता है। कच्चे सूत का संबंध शनि ग्रह से होता है इसके अलावा कच्चा सूत बीमारी नाशक और बाधा विनाशक होता है ऐसे में होलिका दहन की आग में कच्चा सूत जरूर अर्पित करना चाहिए ऐसा करने से शनि कुंडली में मजबूत होकर शुभ फल प्रदान करता है और शनि दोष दूर हो जाता है।
 साथ ही धन लाभ के योग बनने लगते हैं। इसके अलावा अगर आपके घर में बाधा है या नकारात्मक शक्ति प्रवेश है जिसके कारण घर रोग बीमारियां बनी हुई है तो ऐसे में आप होलिका दहन के दिन रोगी के नाम का कच्चा सूत होलिका दहन की आग में जरूर डाल दें। ऐसा करने से बीमारियां दूर हो जाती हैं और सकारात्मकता आती है।
Tags:    

Similar News

-->