धनतेरस के दिन करें ये आसान उपाय, आपके घर होगी धन की वर्षा

धनतेरस को धन त्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन धन के देवता कुबेर और औषधी के देवता धनवंतरी का पूजन करने का विधान है। कुबेर के पूजन से धन-संपदा की प्राप्ति होती है

Update: 2021-10-30 03:38 GMT
धनतेरस के दिन करें ये आसान उपाय, आपके घर होगी धन की वर्षा
  • whatsapp icon

धनतेरस को धन त्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन धन के देवता कुबेर और औषधी के देवता धनवंतरी का पूजन करने का विधान है। कुबेर के पूजन से धन-संपदा की प्राप्ति होती है तो वहीं धनंतरी के पूजन से आरोग्य का वर मिलता है। इसके साथ इस दिन मां लक्ष्मी का भी पूजन करने का भी विधान है। इस साल धनतेरस का पर्व 02 नवंबर को मनाया जाएगा। आइए जानते हैं इस दिन किए जाने वाले कुछ ऐसे उपायों के बारे में जिनको करने से धन-संपदा की प्राप्ति होती है...

1-धनतेरस का दिन कुबेर यंत्र को स्थापित करने और उसका पूजन करने के लिए सबसे शुभ होता है। धनतेरस के दिन कुबेर यंत्र का विधि पूर्वक पूजन करके उसे अपनी तिजोरी में रखें, धन संबंधी सभी समस्याएं दूर होंगी।
2- धनतेरस के दिन कुबेर मंत्र का जाप करना चाहिए, ऐसा करने से धन के देवता कुबेर की कृपा आप पर हमेशा बनी रहेगी।
कुबेर मंत्र- ऊँ यक्षाय कुबेराय वैश्रवै वणाय धन्य धन्याधिपतये धन धान्य समृद्धिमृ में देहित दापय स्वाहा।।
3- धनतेरस या दीपावली के दिन लक्ष्मी पूजन में चांदी के सिक्के, कौड़िया रख कर उसका हल्दी और केसर से तिलक करें। पूजन के बाद इन कौड़ियों और चांदी के सिक्कों को लाला कपड़े में बांध कर तिजोरी में रख दें। धन-धान्य की प्राप्ति होगी।
4- धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी को 7 कौड़िया चढ़ाईए और पूजन के बाद इन कौड़ियों को घर के अलग-अलग कोनों में गाड़ दीजिए, धन-संपत्ति की कभी कोई कमी नहीं रहेगी।
5- धनतेरस या दीपावली के पूजन में दिये में रूई की बत्ती की जगह लाल रंग का धागा डाल कर जलाएं। मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और धन-संपदा का आशीर्वाद प्रदान करती हैं।

Tags:    

Similar News