Camphor remedies :आर्थिक तंगी, कपूर के इन उपायों से मिलेगी राहत

Update: 2024-07-17 13:32 GMT
Camphor remedies ज्योतिष न्यूज़  : हिंदू धर्म में पूजा पाठ के दौरान कपूर का प्रयोग किया जाता है माना जाता है कि इसके इस्तेमाल से देवी देवता प्रसन्न होकर कृपा करते हैं कपूर को वास्तुशास्त्र और ज्योतिष में भी महत्वपूर्ण बताया गया हैं वास्तु अनुसार कपूर में नकारात्मकता दूर करने की शक्ति होती है
ऐसे में वास्तुशास्त्र में कपूर के कई ऐसे उपाय बताए गए हैं जिन्हें करने से घर का वास्तुदोष दूर हो जाता है साथ ही आर्थिक तंगी से भी राहत मिलती है तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा कपूर से जुड़े आसान उपायों के बारे में बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।
कपूर के आसान उपाय—
अगर आपने किसी को कर्ज दिया है और वह वापस नहीं मिल रहा है तो ऐसे में आप लाल गुलाब के पुष्प में कपूर का एक टुकड़ा रखें और कपूर जलाकर मां दुर्गा को अर्पित कर दें। ऐसा करने से आपको लाभ जरूर मिलेगा। इसके अलावा अगर आप फिजूल खर्च से परेशान रहते हैं तो ऐसे में आप कपूर का दिया जलाएं और सारे घर में घूमाएं। ऐसा करने से फिजूल खर्ची पर रोक लगती है और धन की बचत होती है वही नौकरी पाने की इच्छा रखने वाले रोजाना सुबह के समय स्नान के बाद कपूर जलाएं और भगवान से प्रार्थना करें ऐसा करने से आपको लाभ मिलेगा।
अगर आपके घर में कोई वास्तुदोष है या फिर आए दिन घर के लोगों में वाद विवाद या झगड़ा होता रहता है जिसके कारण घर की सुख शांति भंग हो रही है तो ऐसे में आप घर के किसी कोने में कपूर की गोलियों को रख दें। इससे नकारात्मकता दूर हो जाती है और धन लाभ मिलता है।
Tags:    

Similar News

-->