सूर्य देव को ऐसे अर्घ्य देने के से खुल सकते है सफलता के चारों द्वार

हिंदू धर्म में सूर्य देव प्रमुख देवताओं में से एक माने जाते हैं। रविवार को लोग सूर्य देव की पूजा करते हैं। उनकी पूजा करने से भक्तों के कष्टों का निवारण होता है।

Update: 2021-11-29 16:13 GMT

जनता से रिश्ता। हिंदू धर्म में सूर्य देव प्रमुख देवताओं में से एक माने जाते हैं। रविवार को लोग सूर्य देव की पूजा करते हैं। उनकी पूजा करने से भक्तों के कष्टों का निवारण होता है। सूर्य भगवान भक्तों की सभी मनोकामनाएं भी पूरी करते हैं। ये एक ऐसे देवता हैं जिनके हम रोज दर्शन करते हैं। हर दिन उनके दर्शन करने से मन पावन होता है। शास्त्रों में कहा गया है कि रविवार को सूर्य देव की उपासना की जाती है।

अगर आप नौकरी में सफलता पाना चाहते हैं तो रविवार के दिन सूर्य देव को अर्घ्य दें। नौकरी पाने के लिए सूर्य ग्रह का मजबूत होना जरुरी है। अगर आप की कुण्डली में सूर्य कमजोर है तो आप को नौकरी और व्यापार के क्षेत्र में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में जानें सूर्य देव को किस प्रकार अर्घ्य दें…
कहा जाता है कि पूरी श्रद्धा से सूर्य देव की अराधना करने से सभी संकट दूर हो जाते हैं। अगर आप नौकरी की समस्या झेल रहे हैं तो इसमें सफतला पाने के लिए सूर्य देव को प्रसन्न करना जरूरी है। नौकरी और व्यापार में सफलता पाने के लिए सूर्य ग्रह का मजबूत होना जरूरी है। इसके लिए हर रविवार को सूर्य देव का पूजन करना चाहिए और नियमित रूप से जल का अर्घ्य देवा होगा।
सूर्य देव की पूजा करने के लिए रोज सुबह-सुबह उठ जाएं। फिर स्नानआदि कर सूर्य देव को अर्घ्य दें। इसके लिए आपको तांबे का लोटा लेना चाहिए और भगवान सूर्य को अर्घ्य देना चाहिए। इसके साथ ही तांबे के लोटे में लाल रंग का फूल और रोली डाल कर अर्घ्य दें। भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए हमेशा सूर्य देव की ओर मुंह करके होथों को माथे से उपर करके अर्घ्य देना चाहिए।


Tags:    

Similar News