इस साल धनतेरस पर शनि देव अपनी चाल बदलने जा रहे हैं। इस दिन शनिदेव मार्गी हो जाएंगे। इस समय शनि वक्री अवस्था में हैं। ज्योतिष में शनिदेव को विशेष स्थान प्राप्त है। शनिदेव को पापी ग्रह कहा जाता है। लेकिन ऐसा नहीं है कि शनिदेव सिर्फ अशुभ फल देते हैं। शनिदेव शुभ फल भी प्रदान करते हैं। शनिदेव के शुभ होने पर व्यक्ति का सोया हुआ भाग्य भी जाग जाता है। इस साल धनतेरस पर शनि मार्गी होकर कुछ राशि वालों पर विशेष कृपा करेंगे। आइए जानते हैं किन राशि वालों पर करेंगे शनिदेव कृपा-

मेष राशि

मेष राशि के जातकों को शुभ फल की प्राप्ति होगी।

धन- लाभ होगा।

दांपत्य जीवन में सुख का अनुभव करेंगे।

कार्यों में सफलता के योग भी बन रहे हैं।

आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की जाएगी।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए ये समय शुभ कहा जा सकता है।

नौकरी और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं।

धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा।

परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा।

जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करेंगे।

इस दौरान निवेश करने से लाभ होगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।

धन- लाभ होगा।

मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा।

नौकरी और व्यापार के लिए समय शुभ है।


Tags: