Akshaya Tritiya 2025: अक्षय तृतीया के दिन करें ये काम, मां लक्ष्मी बरसाएंगी विशेष कृपा

Update: 2025-04-24 02:22 GMT
Akshaya Tritiya 2025: इस बार 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाएगा, जो वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है। इस दिन सोने के आभूषण की खरीदारी का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि यदि इस तिथि पर सोने की चीजों को घर लाया जाए, तो व्यक्ति के धन-धान्य में वृद्धि के साथ-साथ बरकत के योग का निर्माण होता है। शास्त्रों के मुताबिक अक्षय का अर्थ है ' जिसका कभी क्षय न हो' यानी अक्षय तृतीया पर की गई पूजा, खरीदारी, दान-पुण्य और हवन कभी नष्ट नहीं होते हैं। ज्योतिषियों के मुताबिक इस साल आखा तीज यानी अक्षय तृतीया पर रोहिणी नक्षत्र का शुभ संयोग रहेगा। इस योग में स्वर्ण खरीदारी और मां लक्ष्मी की पूजा व मंत्रों का जाप करना लाभकारी माना जा रहा है। इसके प्रभाव से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। आइए इसके बारे में जानते है।
सुख-समृद्धि के लिए मंत्र:
या रक्ताम्बुजवासिनी विलासिनी चण्डांशु तेजस्विनी।
या रक्ता रुधिराम्बरा हरिसखी या श्री मनोल्हादिनी ॥
या रत्नाकरमन्थनात्प्रगटिता विष्णोस्वया गेहिनी।
सा मां पातु मनोरमा भगवती लक्ष्मीश्च पद्मावती ॥
लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने का मंत्र:
ऊँ महालक्ष्म्यै नमो नमः । ऊँ विष्णुप्रियायै नमो नमः ।।
ऊँ धनप्रदायै नमो नमः । ऊँ विश्वजन्नयै नमो नमः ।।
लक्ष्मी जी का बीज मंत्र:
ऊँ श्रींह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ऊँ महालक्ष्मी नम:।।
ऊँ श्रीं ल्कीं महालक्ष्मी महालक्ष्मी एह्येहि सर्व सौभाग्यं देहि मे स्वाहा।।
सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त:
अक्षय तृतीया पर इस साल सुबह 5 बजकर 41 मिनट से दोपहर 2 बजकर 12 मिनट तक सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त है। आप इस अवधि में खरीदारी कर सकते हैं।
Tags:    

Similar News