समुद्रशास्त्र के अनुसार, जानें ऐसी गर्दन वाले लोग होते हैं किस्मतवाले

बॉडी लैंग्वेज के बारे में आप में से बहुत से लोगों ने सुना होगा।

Update: 2021-08-08 09:43 GMT

बॉडी लैंग्वेज के बारे में आप में से बहुत से लोगों ने सुना होगा। यह एक ऐसा विज्ञान है जिससे व्यक्ति के हाव भाव से उसके व्यक्तित्व के बारे में जाना जाता है। ठीक इसी तरह भारत के प्राचीन शास्त्रों में भी शरीर के हाव भाव के साथ ही शरीर के अंगों की बनावट से भी व्यक्ति के बारे में काफी जानकारी मिलती है। आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप किसी व्यक्ति की गर्दन की लंबाई, मोटाई या यूं कहें आकार से न सिर्फ उसके व्यक्तित्व के बारे में जान सकते हैं बल्कि यह भी जान सकते हैं कि वह भाग्यशाली है या नहीं…

सीधी गर्दन
समुद्रशास्त्र के अनुसार, जिन लोगों की गर्दन सीधी होती है, वह स्वाभिमानी माने जाते हैं। ऐसे लोग अपने बलबूते पर अपनी पहचान बनाते हैं। इनको किसी से भी सहायता लेना पसंद नहीं आता, यह अपने नियमों के अनुसार जिंदगी को जीने वाले होते हैं। हालांकि यह बहुत अच्छे दोस्त होते हैं और अपने दोस्तों का हर हाल में साथ देते हैं।
आदर्श गर्दन
समुद्रशास्त्र के अनुसार, जिन लोगों की गर्दन की लंबाई और चौड़ाई एक समान होती है, वह काफी आदर्शवादी होते हैं। ऐसे लोग समाज कल्याण के लिए भी हमेशा आगे आते हैं। मेहनत से ऐसे लोग कभी भी मुंह नहीं चुराते। लोगों के साथ सामंजस्य बैठाने में भी इनको ज्यादा समय नहीं लगता। हालांकि इनको दूसरों से एहसान लेना बिल्कुल भी पसंद नहीं आता है।
टेढ़ी गर्दन
समुद्रशास्त्र की मानें तो जिन लोगों की गर्दन टेढ़ी होती है वो अपने ख्यालों में खोए रहते हैं और कई बार विचारों को व्यक्त करने में भी इनको परेशानी होती है। यही वजह है कि यह लोगों का भरोसा जल्दी नहीं जीत पाते। इनको इधर-उधर की करने में महारत हासिल होता है। हालांकि यह अपनी सक्रियता बढ़ाएं तो जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आ सकते हैं।
सामान्य से छोटी गर्दन
जिन लोगों की गर्दन सामान्य आकार से छोटी होती है। ऐसे लोगों को बहुत सीधा माना जाता है। साथ ही यह कम बोलते हैं और मेहनती होते हैं। यह अपने काम पर ध्यान देने वाले और किसी पर भी आसानी से भरोसा करने वाले होते हैं। ये फन लविंग और इरादों के पक्के होते हैं। इनकी विनम्रता लोगों को इनकी ओर आकर्षित करती है। हालांकि कई लोग इनको धोखा दे सकते हैं।
पतली गर्दन
जिन लोगों की गर्दन पतली होती है, उनकी प्रतिरोधक क्षमता कम होने के कारण उनमें आलस्य देखा जा सकता है। इसी वजह से बीमारियों की चपेट में भी यह जल्दी आ सकते हैं। ये कम महत्वाकांक्षी और ज्यादा बोलने भी पसंद नहीं करते। हालांकि अपनी इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए यदि यह योग, व्यायाम करें तो जीवन की हर परेशानी दूर हो सकती है
गर्दन झुकाकर चलने वाले व्यक्ति
समुद्रशास्त्र के अनुसार, जो व्यक्ति गर्दन झुकाकर चलते हैं, वह काफी भाग्यशाली माने जाते हैं। ऐसे लोगों का भाग्य पूरी तरह साथ देता है। साथ ही यह किसी भी काम में जी नहीं चुराते, हर कार्य को उत्साह से करना पसंद करते हैं। ऐसी गर्दन वाले लोग जल्दी सफलता प्राप्त करते हैं।
सुराही जैसी गर्दन
जिन लोगों की गर्दन सुराही की तरह लंबी और लचीली होती है, समुद्रशास्त्र के अनुसार ऐसे लोग कला के प्रेमी माने जाते हैं। ऐसे लोग बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं। साथ ही ये बहुत उदार और शांत स्वभाव के माने जाते हैं। इसके साथ ही इनका व्यवहार भी बहुत अच्छा होता है और अपना जीवन सुख से जीते हैं।
आवश्यकता से अधिक लंबी गर्दन
समुद्रशास्त्र के अनुसार, जिन लोगों की गर्दन आवश्यकता से अधिक लंबी होती है वो सत्य के मार्ग पर चलने वाले और धैर्यवान लोग होते हैं। ये अपनी मेहनत के दम पर हर भौतिक चीजों का सुख प्राप्त करते हैं। यह अपने हर काम को गंभीरता और उत्साह के साथ करते हैं। ये लोग विश्वसनीय होते हैं और इन पर अच्छे से भरोसा किया जा सकता है। ऐसी गर्दन वाली बुद्धिमान और शक्ति संपन्न होते हैं।


Tags:    

Similar News

-->