चाणक्य नीति अनुसार ये आदत आपको बना सकता है गरीब

Update: 2023-09-16 15:28 GMT
आचार्य चाणक्य : आचार्य चाणक्य को भारत के महान ज्ञानियों और विद्वानों में से एक माना गया है इनकी नीतियां देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हैं जिसे चाणक्य नीति के नाम से जाना जाता है। चाणक्य ने अपने जीवन के अनुभवों को नीतिशास्त्र में पिरोया है जिसका अनुसरण करने से व्यक्ति सफलता के शिखर को प्राप्त करता है।
चाणक्य ने मानव जीवन से जुड़े हर पहलु पर अपनी नीतियां बनाई हैं जिसे अनुसार चलने से सुख, सफलता और सम्मान प्राप्त होता है। चाणक्य ने अपनी नीतियों के द्वारा मनुष्य की कुछ ऐसी आदतों के बारे में बताया हैं जो उसे कभी धनवान नहीं बनते देती है और ऐसा व्यक्ति हमेशा गरीबी में जीवन यापन करता है तो आज हम आपको इसी विषय पर चाणक्य नीति बता रहे है।
आचार्य चाणक्य की आज की नीति—
चाणक्य नीति अनुसार जो लोग अपने शरीर को साफ सुथरा नहीं रखते हैं दांतों और वस्त्रों की सफाई नहीं करते है साथ ही नहाते नहीं और गंदे वस्त्रों को धारण किए रहते हैं उन पर धन की देवी लक्ष्मी की कृपा नहीं होती है ऐसे लोग जीवनभर रोगों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं और इनका सारा धन बीमारी में खर्च हो जाता है। जिस कारण ये गरीबी वाला जीवन जीते हैं। इसके अलावा जिसके अंदर कड़वा बोलने की आदत होती है वे हमेशा नकारात्मकता फैलाने का काम करते हैं।
ऐसे लोगों के पास कोई रुकता नहीं है और यही वजह है कि ऐसे लोग सफलता के मार्ग को पूरी तरह से बंद कर देते है और जीवन दरिद्रता में गुजरता है। चाणक्य नीति अनुसार सुबह का समय शुद्ध माना जाता है इसलिए व्यक्ति को सुबह जल्दी उठना चाहिए। सुबह देर तक सोने वाले लोगों को कई बीमारियां अपनी ओर आकर्षित करती है और ऐसे लोगों पर लक्ष्मी की कृपा भी नहीं होती है जिस कारण ये हमेशा गरीबी वाला जीवन जीते है। इसके अलावा जरूरत से अधिक भोजन करने वाले मनुष्य को भी अपने जीवन में गरीबी और दरिद्रता देखने को मिलती है।
Tags:    

Similar News