रेलवे अधिकारी के आवास में डबल मर्डर...पत्नी व उनके बेटे को आरोपियों ने गोलियों से भूना...DGP मौके पर

Update: 2020-08-29 11:48 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पॉश इलाके गौतमपल्ली में डबल मर्डर की वारदात सामने आई है। यह वारदात भारतीय रेल यातायात सेवा (आईआरटीएस) के वरिष्ठ अधिकारी आरडी बाजपेयी के सरकारी आवास पर हुई है। मर्डर से राजधानी में सनसनी फैल गई है। मौके पर भारी पुलिस फोर्स मौजूद है। खुद डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी मौके पर पहुंचे हैं। वारदात को लेकर अभी कोई भी अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहा है। लखनऊ पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय ने घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल का दौरा किया है। हालांकि मीडिया के सवालों से बचते हुए निकल गए।

राजधानी लखनऊ का गौतमपल्ली इलाका शहर का सबसे वीवीआईपी क्षेत्र माना जाता है। यहां कई बड़े मंत्रियों और अधिकारियों के सरकारी आवास हैं। मुख्यमंत्री आवास और राजभवन भी 100 मीटर के दायरे में ही स्थित हैं। यहां के हर छोटे-बड़े चौराहे और रास्ते पर पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं। ऐसे में इतनी भारी सुरक्षा-व्यवस्था वाले इलाके में डबल मर्डर की वारदात बेहद हैरान करने वाली है।

रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी आरडी बाजपेयी की पत्नी और बेटे की लाशें आज उनके रेलवे कॉलोनी स्थित घर में मिली हैं। दोनों की गोली मारकर हत्या की गई है। प्रथम दृष्टया यह लूट की घटना प्रतीत नहीं होती। जांच चल रही है। - लखनऊ के पुलिस आयुक्त सुजीत पांडे

https://twitter.com/sumitmshr/status/1299673567613784065

https://twitter.com/sumitmshr/status/1299673567613784065

https://twitter.com/ANINewsUP/status/1299673054939951105

https://jantaserishta.com/news/ban-on-the-movement-of-outside-persons-till-further-orders-in-the-ministry-government-decided-after-getting-corona-patient/

https://jantaserishta.com/news/chhattisgarh-corona-report-of-6-relatives-of-bjp-mla-came-positive-cmho-confirmed/

Similar News