एक और राज्य में जीका वायरस ने दी दस्तक, 50 वर्षीय महिला मिली संक्रमित

BREAKING

Update: 2021-07-31 15:43 GMT

महाराष्ट्र में जीका वायरस का पहला मामला सामने आया है। पुणे ज़िले की पुरंदर तहसील में एक 50 वर्षीय महिला मरीज मिली है। मरीज ठीक है. यह जानकारी महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग ने दी है. बता दें कि जीका वायरस एडीज एजिप्टी और एडीज एल्बोपिक्टस प्रजाति के मच्छरों के काटने से फैलने वाली एक बीमारी है। ये मच्छर डेंगू और चिकनगुनिया के वायरस भी फैलाते हैं। एडीज मच्छर आमतौर पर दिन में काटते हैं।

एक बार जब कोई व्यक्ति मच्छर के काटने से संक्रमित हो जाता है, तो वायरस कुछ लोगों में लंबे समय तक उनके खून में पाया जा सकता है। जब कोई दूसरा मच्छर संक्रमित व्यक्ति को काटता है तो यह वायरस दूसरे लोगों में फैल सकता है। किसी संक्रमित व्यक्ति के साथ यौन संपर्क, या दूषित रक्त स्रोतों से भी जीका वायरस फैल सकता है।

Tags:    

Similar News