युवक की गोली मारकर हत्या, फैली सनसनी

बड़ी खबर

Update: 2024-05-12 18:19 GMT
मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर में आपसी विवाद में बदमाशों ने एक युवक हिमांशु कुमार (30) को चार गोली मार दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए SKMCH लाया गया है। वहीं घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है। घटना जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र के नवानगर निजमत की है। मृतक की पहचान हिमांशु कुमार के रूप में हुई।

वह अरूणाचल प्रदेश में पेट्रोल पंप के कैश मैनेजर के रूप में काम कर रहा था। कुछ दिन पहले ही वह गांव आया था। युवक गांव के ही व्यक्ति के हत्या मामले में 7 साल की जेल में रहने के बाद 2021 में जमानत पर बाहर निकला था। मृतक युवक के पिता ने बताया की हिमांशु कुमार को कमलेश भगत घर से बुलाकर ले गया। इसके बाद सरकारी स्कूल में पहले से चल रहे विवाद को लेकर चार गोली मार दी गई।घटना के जानकारी के बाद हमलोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद आनन-फानन में इलाज के शहर ला रहे थे। इस दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी बाद पुलिस मौके पर पहुंचे। साहिबगंज के पुलिसकर्मी ने बताया कि एक युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। मामले की छानबीन की जा रही है। आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए टीम जुटी हुई है।
Tags:    

Similar News