BULL ATTACK: सांड ने महिला को उठाकर कई बार पटका, दर्दनाक मौत

Update: 2024-06-05 18:18 GMT
Kannauj कन्नौज। खेत में तरबूज की रखवाली कर रही महिला पर सांड़ bull ने हमला बोल दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। कुछ देर के बाद मौके पर ही उसकी मौत हो गई।सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव भूड़पुर्वा साजापुर निवासी सरला देवी Sarla Devi (58)पत्नी मोहन लाल बुधवार की सुबह खेत पर तरबूज की फसल watermelon crop की रखवाली करने गई थी। इसी दौरान सांड़ खेत में घुस कर नुकसान करने लगा। यह देख वह सांड़ को हांककर बाहर निकालने की कोशिश करने लगी। तभी सांड़ हमलावर हो गया।
इसी दौरान सांड bull ने महिला पर हमला बोल दिया। महिला को अपने सींग पर उठाकर कई बार पटका। सांड़ काफी देर तक महिला पर हमला करता रहा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के खेतों पर काम कर रहे लोगों ने जब देखा तो वह घटना स्थल की ओर भागे। तब तक सांड़ bull के हमले से महिला को मरणासन्न हो गई। ग्रामीणों के ललकारने पर सांड़ भाग गया। लोगों ने मामले की जानकारी महिला के परिजनों को दी। जब तक परिजन खेत पर पहुंचते तब तक महिला ने दम तोड़ दिया। मौत की जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया।

खबर पर अपडेट जारी है, सही जानकारी के लिए बने रहे jantaserishta.com पर। 

Tags:    

Similar News

-->