पालमपुर-मंडी में नारी शक्ति में हाथ शहर की कमान

Update: 2026-06-30 11:31 GMT
Palampur. पालमपुर। पालमपुर नगर निगम के मेयर पद पर निर्वाचित होने के बाद वार्ड नंबर-2 की पार्षद राधा सूद ने पालमपुर के विधायक आशीष बुटेल, पार्टी नेतृत्व, सभी पार्षदों, कार्यकर्ताओं और नगरवासियों का आभार व्यक्त किया है। राधा सूद ने कहा कि नगर निगम के सभी पार्षदों को साथ लेकर विकास कार्यों को गति दी जाएगी और प्रत्येक वार्ड के साथ समान व्यवहार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर में स्वच्छता, पेयजल, सडक़, स्ट्रीट लाइट, पार्कों के रखरखाव तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं को और बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकताओं में
शामिल रहेगा।


जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाएगा तथा विकास कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता बनाए रखी जाएगी। नगर निगम के वार्ड नंबर-10 से लगातार दूसरी बार पार्षद चुनी गईं नीलम मलिक को नगर निगम की उपमहापौर बनने का अवसर मिलने पर उन्होंने इसे जनता के विश्वास और प्यार की जीत बताया है। डिप्टी मेयर बनने के बाद नीलम मलिक ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने, स्वच्छता, पेयजल, सडक़, स्ट्रीट लाइट तथा अन्य जनसुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता दी जाएगी।
Tags:    

Similar News