छेड़छाड़ करने वाले मनचले को महिला ने पीटा, देखें VIDEO...

शिकायत दर्ज

Update: 2023-08-09 08:43 GMT
विदिशा। मध्य प्रदेश के विदिशा में महिला को छेड़ना एक मनचले को भारी पड़ गया। गुस्साई महिला ने छेड़छाड़ कर परेशान करने वाले शख्स की जमकर लात-घूसों से पिटाई कर दी। घटना शहर के माधवगंज इलाके की है। जिस दौरान महिला मनचले की पिटाई कर रही थी, उस दौरान किसी ने घटनाक्रम का पूरा वीडियो बनाया और उसे वायरल कर दिया।
महिला नाम मीना बाई है, उसने बताया कि यह व्यक्ति कई दिनों से उसे परेशान कर रहा है। यही नहीं वह फोन पर भी उससे गंदी-गंदी बातें करता था। उसने कई बार उसे समझाने की कोशिश भी की, लेकिन वो अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। महिला के मुताबिक आज भी रास्ते से जाते वक्त उसने गाली-गलौज कर अश्लील बातें की। जिसके बाद इस महिला ने मनचले को जमीन पर पटक-पटक कर मारा। हालांकि अभी मामले की शिकायत थाने में दर्ज नहीं कराई गई है।
Tags:    

Similar News

-->