महिला ने कई महिलाओं को बनाया निशाना, कैश और गहने के साथ रफूचक्कर, बनाया ऐसा बहाना

FIR दर्ज.

Update: 2024-08-06 06:22 GMT
रातू: झारखंड के रातू इलाके से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। झूठ बोलकर एक महिला ने कई महिलाओं से कैश और गहने ले लिए। वह अलग-अलग बहाने से लोगों से पैसे लेती थी। उसने किसी को बताया कि उसका बेटा बीमार है तो किसी से बोली कि पति की तबीयत खराब है। कुछ महिलाओं से उसने गहने भी ले लिए। पैसे लेने के साथ ही वह उन महिलाओं को समय पर उसे लौटाने और अधिक पैसे देने का लालच भी देती थी। महिला की पहचान शहनाज के रूप में हुई है।
रातू प्रखंड के जाड़ी गांव की 50-60 महिलाओं से गांव की एक महिला शहनाज पति इरफान अंसारी 50 लाख रुपए और लाखों रुपए का सोना ठगकर एक सप्ताह से फरार है। इस संबंध में पीड़ित महिलाओं ने ठाकुरगांव थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं होती देख पीड़ित महिलाएं डीजीपी रांची और ग्रामीण एसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। ठगी की शिकार महिलाओं ने बताया कि हम लोगों ने प्राइवेट बैंकों से पैसा लेकर शहनाज को दिया था।
पीड़ित महिलाओं ने बताया कि शहनाज हम लोगों से पति बीमार तो कभी बेटा बीमार और कभी कुछ अन्य बहाना बनाकर पैसा लेती रही। इसके बदले अधिक पैसा देने का लालच भी दिया था। पीड़ित महिलाओं ने बताया कि हम लोगों को ठगने में शहनाज का पूरा परिवार शामिल है। सभी को मालूम था कि शहनाज हम लोगों से ठगी कर रही है।
पीड़ित महिलाओं में तमन्ना खातून, शैमुन निशा, फरजहां खातून, हसीबा, अफसार परवीन, तसीमा खातून, शहनाज खातून, गुलशन खातून, संजीदा खातून, राफिया खातून, मीना देवी, आयशा परवीन, शहनाज परवीन, समीरा खातून, अशरफुल, रानी फरजाना, निशार खातून, रुख्साना खातून, रुकैया परवीन, जहांआरा, शमीमा खातून, रेशमा और फरजाना खातून सहित लगभग 60-65 महिलाएं हैं।
Tags:    

Similar News

-->