भारत
रेलवे स्टेशन पर बैग में शव लेकर घूम रहा था शख्स, RPF ने किया गिरफ्तार
jantaserishta.com
6 Aug 2024 11:29 AM IST

x
मच गया हड़कंप.
मुंबई: महाराष्ट्र के दादर रेलवे स्टेशन पर एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। आरपीएफ ने रेलवे स्टेशन से एक बैग से शव बरामद किया है। जानकारी के अनुसार, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवान दादर रेलवे स्टेशन पर गश्त पर निकले थे। तभी आरपीएफ जवानों की नजर एक ट्रैवल बैग पर पड़ी जिसे एक व्यक्ति लेकर जा रहा था। शख्स की हरकतें संदिग्ध होने पर आरपीएफ के जवानों ने उसे रोका और बैग की तलाशी ली।
ट्रैवल बैग को खोलते ही आरपीएफ के जवानों के होश उड़ गए। बैग में खून से लथपथ हालत में एक शव मिला। रेलवे सुरक्षा बल ने जांच की तो पता चला कि यह शव अरशद अली नाम के शख्स का है। पुलिस के मुताबिक, ट्रैवल बैग ले जा रहे शख्स का नाम जय चावड़ा है। इस मामले में चावड़ा के दोस्त शिवजीत सिंह का नाम भी सामने आया है।
शिवजीत सिंह पर आरोप है कि उसने अपने दोस्त जय की अरशद अली नाम के शख्स की हत्या करने में मदद की। पुलिस ने आरोपी शिवजीत को उल्हासनगर से गिरफ्तार किया है। इसके अलावा जय चावड़ा को भी गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार जब्त कर लिया है। पुलिस की मानें तो हत्या की घटना मुंबई के पायधुनी इलाके में हुई। रेलवे सुरक्षा बल ने इस मामले को पायधुनी पुलिस को सौंप दिया है। फिलहाल हत्या के सही कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





