मकान ढहने से महिला और बेटी की मौत

Update: 2022-11-04 08:34 GMT
जम्मू (आईएएनएस)| जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में एक घर गिरने से एक ही परिवार के 2 लोगों की मौत हो गई और एक तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मृतकों में मां और उसकी बेटी शामिल है, जबकि महिला का पति गंभीर है।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि, पुंछ जिले के बफलियाज इलाके में एक घर ढह गया जिसमें एक मां और उसकी बेटी की मौत हो गई जबकि बेटी का पिता गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूत्रों ने कहा, घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Tags:    

Similar News

-->