आपदा के समय कहां दुबके रहे कांग्रेस प्रत्याशी

Update: 2024-05-16 11:24 GMT
बंगाणा। मुख्यमंत्री के नजदीकी बन रहे कांग्रेस प्रत्याशी को आपदा के समय कुटलैहड़ की जनता की याद क्यों नहीं आई। कोविड के समय क्यों वह घर पर दुबके रहे। यह बात कुटलैहड़ विस क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र कुमार भुट्टो ने मोमन्यार जिला पार्षद वार्ड के पंचायत बूढ़बार, बल्ह खोली में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए कहीं। देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि आपदा के समय वह जनता के साथ खड़े रहे। लोगों को हर संभव मदद पहुंचाई गई। कोविड काल में भी वह जनता की सेवा में जुटे रहे। कोविड व आपदा के समय जब कुटलैहड़ पर आपदा आई तो कांग्रेस प्रत्याशी कहां छुपे रहे।

आपदा के समय वह मुख्यमंत्री के साथ हेलीकॉप्टर में घूमते रहे। उस वक्त इन्हें कुटलैहड़ की जनता की याद नहीं आई। अगर इन्हें जनता की परवाह होती हो यह मुख्यमंत्री के अगल-बगल बैठकर समय नष्ट न करते। जिन्होंने कुटलैहड की जनता के लिए कुछ किया हो। वही हिसाब मांगने सकते है। जिन्होंने कुटलैहड़ की जनता के साथ विश्वासघात किया हो। उन्हे हिसाब मांगने का कोई हक नहीं। देवेंद्र कुमार भुट्टो ने कहा कि हमने 45 दिन पूर्व कुटलैहड़ कांग्रेस प्रत्याशी से एक प्रश्न किया था कि 1977 में स्व. ठाकुर रणजीत सिंह ने जिस नेता को कुटलैहड़ विस क्षेत्र से विधायक बनाया था। जब 1977 के कुटलैहड़ विस क्षेत्र की जनता को मुख्य मंत्री मिल रहा था।
Tags:    

Similar News

-->