नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव आयोग (EC) ने मंगलवार को नई विधानसभा के गठन के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है. इस अधिसूचना को पश्चिम बंगाल के राज्यपाल को भेज दिया गया है, जिसके साथ राज्य में चुनावी प्रक्रिया औपचारिक रूप से समाप्त हो गई है और नई सरकार गठन की राह खुल गई है.
एक वरिष्ठ चुनाव आयोग अधिकारी ने बताया कि चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद नई विधानसभा गठन की अधिसूचना जारी करना संवैधानिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण है. अधिकारी ने कहा, 'इसके साथ ही नई विधानसभा गठन की प्रक्रिया चुनाव आयोग की ओर से पूरी हो गई है. अब निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार, सरकार गठन के अगले कदम उठाए जा सकेंगे.'
Tags: