पटना। बिहार में 24 सीटों पर एमएलसी का चुनाव हुआ और गुरुवार को सभी सीटों के नतीजे भी आ गए. इस चुनाव में लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) की पार्टी को फायदा हुआ है. आरजेडी ने छह सीट जीतकर अपने आप को और मजबूत कर लिया है. हालांकि पार्टियों की वरीयता क्रम नहीं बदला है. आरजेडी को अब विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष का पद भी मिल जाएगा.

Full View


इस बार जो 24 सीटों पर चुनाव हुआ है उसमें से 21 सीटें पहले एनडीए के पास थीं. बीजेपी के पास 12 और नौ सीट जेडीयू के पास थी. दो सीट आरजेडी और एक सीट कांग्रेस के पास थी. इस बार 24 सीटों पर एनडीए को 13 सीट मिली है. आरजेडी को छह सीट और कांग्रेस ने एक सीट पर जीत दर्ज की है. वहीं चार सीट पर निर्दलीय विजयी हुए हैं.

अब समझिए, पहले जेडीयू के पास 32 विधान पार्षद थे. इसमें से नौ सीटें खाली हुईं. नौ में से जेडीयू इस बार पांच सीट जीत सकी है. इस तरह विधान परिषद में जेडीयू के अब 28 सदस्य हो गए हैं. नुकसान के बाद भी जेडीयू विधान परिषद में सबसे बड़े दल बना रहेगा.


Tags: