सोलन में वायरल, गले के दर्द और बुखार ने जकड़े लोग

Update: 2026-07-15 11:20 GMT
Solan. सोलन। जिले में मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर अब लोगों के स्वास्थ्य पर भी साफ दिखाई देने लगा है। मंगलवार को क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में मरीजों की संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई। सुबह से ही अस्पताल की ओपीडी के बाहर लंबी कतारें देखने को मिलीं। सबसे अधिक मरीज खांसी, जुकाम, बुखार, वायरल संक्रमण और गले में दर्द जैसी समस्याओं को लेकर उपचार के लिए पहुंचे। मौसम में उतार-चढ़ाव के कारण बच्चे, बुजुर्ग और पहले से बीमार लोग सबसे अधिक
प्रभावित हो रहे हैं।

क्षेत्रीय अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक (एमएस) राकेश पवर ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में आने वाले मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बदलते मौसम के कारण वायरल संक्रमण तेजी से फैल रहा है, जिससे बड़ी संख्या में लोग बीमार पड़ रहे हैं। अस्पताल प्रशासन ने बढ़ती भीड़ को देखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं की हैं, ताकि मरीजों को समय पर उपचार मिल सके।

उन्होंने लोगों से अपील की कि मौसम के अनुसार अपने खान-पान और दिनचर्या में सावधानी बरतें। गर्मी और ठंड के बीच हो रहे लगातार बदलाव के कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं। ऐसे में पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, पौष्टिक भोजन करने, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर आवश्यक सावधानी बरतने और चिकित्सक की सलाह के बिना दवाइयों का सेवन न करने की सलाह दी गई है।
Tags:    

Similar News