राजस्थान के प्रतापगढ़ से एक पुलिसकर्मी को पीटने का ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर आप दंग रह जाएंगे. ग्रामीणों ने पुलिस कांस्टेबल के कपड़े तक फाड़ दिए और उसे पूरी तरह नग्न कर मारपीट करने लगे. अब इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

दरअसल प्रतापगढ़ जिले के पीपलखूंट थाने में कार्यरत कांस्टेबल लालू राम जामली गांव में अपने उधार दिए पैसे मांगने पहुंचा था. जिस महिला से पुलिकर्मी पैसे मांग रहा था उसी दौरान वहां महिला के रिश्तेदार और ग्रामीण पहुंच गए.
ग्रामीणों ने कांस्टेबल को घेर लिया और उसके कपड़े उतार कर उससे बुरी तरह मारपीट करने लगे. इस मारपीट में पुलिकर्मी बुरी तरह घायल हो गया.
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की पूरी टीम वहां पहुंची और ग्रामीणों से बचाकर उन्होंने पीड़ित कांस्टेबल को अस्पताल में भर्ती करवाया.
घायल कांस्टेबल लालू राम ने पुलिस के सामने कुछ लोगों की पहचान जाहिर की जिसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.
Tags: