Una. ऊना। माई भारत ऊना कार्यालय में एकाउंट्स एंड प्रोग्राम सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत रहे विजय कुमार भारद्वाज 33 वर्षों की सराहनीय, समर्पित एवं उत्कृष्ट सेवाओं के उपरांत सेवानिवृत्त हो गए। उनके सम्मान में आयोजित विदाई समारोह में कार्यालय के अधिकारियों, कर्मचारियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा परिवार के सदस्यों ने भाग लेकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। समारोह के दौरान मेरा युवा भारत हमीरपुर कार्यालय प्रभारी दीपमाला ने विजय कुमार भारद्वाज के लंबे सेवाकाल को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ विभागीय दायित्वों का निर्वहन किया।
ऊना कार्यालय प्रभारी प्रदीप सिंह ने भी किन्नौर से अपनी शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में उपस्थित नेहरू युवा केंद्र के कर्मचारियों इंद्रपाल गोयल,राकेश कुमार, रत्न कुमार व अन्य ने उनके योगदान की सराहना की। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी मंजू भारद्वाज, भाई अजय पाल सहित परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। सभी ने उनके स्वस्थ, सुखद एवं सफल सेवानिवृत्ति जीवन की कामना की। समारोह में उपस्थित लोगों ने कहा कि विजय कुमार भारद्वाज सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों में भी सदैव बढ़-चढक़र भाग लेते रहे हैं तथा समाज हित के कार्यों में उनका योगदान हमेशा प्रेरणादायक रहा है। हिमोत्कर्ष परिषद के अध्यक्ष जतिंदर कंवर ने भी समारोह में भाग लेते हुए विजय कुमार भारद्वाज को सम्मानित किया।