VIDEO: निर्माणाधीन इमारत गिरी, कई लोगों के फंसे होने की आशंका, मौके पर भारी फाॅर्स
बड़े हादसे की खबर है...
सूरत:- गुजरात के सूरत में बड़े हादसे की खबर है। यहां एक निर्माणाधीन बिल्डिंग का एक हिस्सा गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, मलबे में 5 मजदूरों के दबे होने की आशंका है। मौके पर स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से राहत और बचाव कार्य जारी है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सूरत के मोटा वाराछा इलाके में केदार हाइट्स नाम की निर्माणाधीन बिल्डिंग पर काम चल रहा था। मंगलवार को बिल्डिंग की दीवार का एक हिस्सा अचानक गिर गया। इसकी चपेट में कई मजदूर आ गए। दो मजदूरों को मलबे से निकालकर तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। वहीं कई मजदूरों के अभी फंसे होने की आशंका है।
स्थानीय लोग और प्रशासन मिलकर मजदूरों का रेस्क्यू करने में जुटा है। बताया जा रहा है कि मलबे में पांच मजदूर अभी दबे हुए हैं, जिन्हें बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है। कई अन्य घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है।