Kullu. कुल्लू। कुल्लू व्यापार मंडल के पदाधिकारी गुरुवार को व्यापार मंडल अध्यक्ष मदन लाल सूद की अध्यक्षता में विधायक सुंदर सिंह ठाकुर से मिले। इस अवसर पर व्यापार मंडल ने शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि शहर में बढ़ती बेसहारा पशुओं की संख्या चिंता का विषय बन चुकी है। बच्चों ओर बुजुर्गों के लिए इन पशुओं के कारण खासी परेशानी हो रही है। शहर की निकास नालियों की सफाई व्यवस्था ठीक नहीं है। घर-घर कूड़ा उठाने वाले भी समय पर नहीं आ रहे है। आगे अव मौसम गर्मी का है। ऐसे में शहर में सफाई व्यवस्था बेहतर होनी चाहिए।
उन्होंने शहर में वाहनों की तेज रफ्तारी से चल रहे वाहनों पर भी चिंता जताई ओर कहा कि शहर के व्यापारी तेज रफ्तार वाहन चालकों से परेशान हैं तो साथ ही कई वाहनों से निकल रहे काले धुएं से भी परेशानी बन रही है। इसी के साथ व्यापार मंडल द्वारा ढालपुर में लगाई जा रही संडे मार्किट का भी विरोध किया गया। विधायक ने व्यापार मंडल द्वारा रखी गई मांगों पर कहा कि शीघ्र ही शहर की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई जाएगी। जिसमें व्यापार मंडल, नगर परिषद के पूर्व पार्षद तथा वरिष्ठ नागरिकों तथा सभी विभागीय अधिकारियों के साथ सभी विषयों पर चर्चा की जाएगी और उसके बाद शहर को व्यवस्थितकीय जाएगा। शहर को सुंदर बनाने के लिए एक प्रोजेक्ट तैयार किया जाएगा।