विशेष awareness campaign के तहत जोनल अस्पताल में दी उपयोगी जानकारी

Update: 2024-07-27 12:34 GMT
Dharmashaala. धर्मशाला। मिशन शक्ति के अंतर्गत जिला कांगड़ा में महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से 100 दिनों का विशेष जागरूकता अभियान के तहत जोनल अस्पताल में महिला केंद्रिय कानून विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को धर्मशाला अस्पताल में आयोजित कार्यशाला में महिला केंद्रित कानून तथा उनसे संबंधित महत्वपूर्ण पहलुओं पर विशेषज्ञों ने अपनी बात रखी और महिलाओं को जागरूक किया। अशोक शर्मा ने बताया कि मिशन शक्ति के तहत चल रहे इस सौ दिवसीय अभियान के तहत 22 से 26 जुलाई को महिला केंद्रित
कानून सप्ताह के रूप में मनाया गया।

इस दौरान महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण पर विभाग की ओर से चलाई जा रही केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। वन स्टॉप सेंटर महिला हेल्पलाइन, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, पालना, शक्ति सदन (स्वाधार गृह) के बारे महिलाओं को अवगत करवाया गया। कार्यशाला में जिला कार्यक्रम अधिकारी के अलावा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की रचिता, स्वास्थ्य विभाग से डॉ. वंदना और महिला पुलिस थाना धर्मशाला से इंदु बाला और अंजू बाला ने महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण संबंधित विषयों के बारे में बताया। उन्होंने भारतीय न्याय संहिता, 2023 के अन्तर्गत महिलाओं से सम्बन्धित सभी कानूनों की जानकारी दी। इसके अलावा घरेलू हिंसा अधिनियम 2005, कार्यालय स्तर पर महिलाओं के यौन उत्पीडऩ से सुरक्षा अधिनियम 2013, यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम 2012 और बाल विवाह प्रतिशेध अधिनियम 2006 इत्यादि के बारे विस्तृत जानकारी प्रदान की। कार्यशाल मे जिले के समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी व पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।
Tags:    

Similar News

-->