Upchunav: अढ़ाई लाख मतदाता डेढ़ साल बाद दोबारा चुनेंगे अपना विधायक

Update: 2024-06-14 09:15 GMT
Shimla. शिमला। हिमाचल में उपचुनाव वाली तीनों सीटों पर शुक्रवार से नामांकन का दौर शुरू हो जाएगा। नामांकन दाखिल करने के लिए उम्मीदवारों को सात दिन का समय मिलेगा। निर्वाचन विभाग ने तीनों सीटों पर नामांकन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। तीनों विधानसभा सीटों पर दो लाख 55 हजार 897 मतदाता पंजीकृत हैं। लोकसभा चुनाव में तीनों सीटों पर औसत मतदान करीब 68 प्रतिशत रहा है। विधानसभा उपचुनाव में सबसे ज्यादा मतदाता नालागढ़ में पंजीकृत हैं। नालागढ़ में 94 हजार 715 कुल मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें से 67 हजार 381 मतदाता इस बार
पोलिंग बूथ तक पहुंचे थे।

मतदाताओं के पंजीकरण के मामले में देहरा विधानसभा क्षेत्र दूसरे स्थान पर है। यहां 83 हजार 613 मतदाता हैं। इनमें 54 हजार 996 ने लोकसभा में मताधिकार का इस्तेमाल किया था। हमीरपुर में 77 हजार 868 मतदाता हैं। इनमें से 54178 मतदाताओं ने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। इन तीनों ही सीटों पर पिछले विधानसभा चुनाव में निर्दलीय विधायक बने थे। तीनों सीटों पर कांग्रेस दूसरे और भाजपा तीसरे स्थान पर खिसक गई थी। भाजपा इस बार निर्दलीय विधायकों पर भरोसा जता रही है। हालांकि टिकटों पर अंतिम मंजूरी भाजपा हाईकमान देगी, लेकिन दूसरी ओर कांग्रेस में अभी तक तीनों सीटों पर कोई फैसला नहीं हो पाया है।
Tags:    

Similar News

-->