चाचा ने नाबालिग भतीजियों से किया दुष्कर्म, आरोपी को गिरफ्तार कर शुरू की जांच

Update: 2026-07-15 10:38 GMT
Chamba. चंबा। सलूणी क्षेत्र में शादीशुदा व्यक्ति ने अपनी ही दो नाबालिग भतीजियों को हवस का शिकार बना डाला। आरोपी ने दोनों सगी बहनों के साथ घर और खेत में अलग-अलग स्थानों पर जबरन दुष्कर्म किया। मंगलवार को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार आरोपी ने बड़ी भतीजी के साथ घर में, जबकि छोटी भतीजी के साथ खेत में इस घिनौने कृत्य को अंजाम दिया।


डरी सहमी बच्चियों ने इस बारे में अपने माता-पिता को बताया। पिता ने सदर थाना चंबा में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। मेडिकल कालेज एवं अस्पताल चंबा में डाक्टरों की एक विशेष टीम की ओर से दोनों पीडि़त बहनों का विस्तृत मेडिकल परीक्षण करवाया जा रहा है। एसपी चंबा विजय कुमार सकलानी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Tags:    

Similar News