पुराने विवाद में खूनी झड़प, दो युवकों की चाकू मारकर हत्या

क्राइम

Update: 2026-05-25 16:49 GMT
Bihart बिहार: नवादा जिले के नरहट थाना क्षेत्र के छोटी पाली गांव में सोमवार दोपहर पुराने विवाद को लेकर हुई हिंसक झड़प में दो युवकों की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया और पुलिस ने इलाके में निगरानी बढ़ा दी है।
पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान 22 वर्षीय मोहम्मद काशिफ और 22 वर्षीय मोहम्मद अहमद के रूप में हुई है। हमले में मोहम्मद आतिफ गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं दूसरे पक्ष की नज्जन परवीन को भी चोटें आई हैं। सभी घायलों को पहले स्थानीय अस्पताल और बाद में बेहतर इलाज के लिए नवादा सदर अस्पताल तथा पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया।
मृतकों के परिजनों ने आरोप लगाया कि आरोपी पक्ष पहले से धमकी दे रहा था। परिवार के सदस्य मोहम्मद दानिश ने कहा कि घटना से पहले उनके भाइयों को रास्ते में रोककर जान से मारने की धमकी दी गई थी। इसके कुछ देर बाद 5-6 लोगों ने चाकू से हमला कर दिया। परिजनों का दावा है कि यह हमला छह महीने पुराने विवाद और पुलिस कार्रवाई का बदला लेने के लिए किया गया। वहीं, दूसरे पक्ष ने जमीन विवाद को घटना की वजह बताया है। पुलिस ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है जबकि अन्य की तलाश जारी है।
Tags:    

Similar News