रामघाट पर नहाने के दौरान दो युवक डूबे, एक की मौत, दूसरा गंभीर

परिजनों में शोक की लहर

Update: 2023-08-07 16:06 GMT
उज्जैन। रामघाट पर शिप्रा नदी में तड़के करीब साढ़े चार बजे नहाने के दौरान भोपाल के दो छात्र डूबने लगे। गोताखोरों ने एक छात्र को बचा लिया, जबकि दूसरे की डूबने से मौत हो गई। मृतक अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ सुबह करीब चार बजे ही ट्रेन से उज्जैन उतरा था और नहाने के लिए सीधे रामघाट चला गया था। महाकाल पुलिस ने बताया कि 18 वर्षीय रोहन सिंह राजपूत निवासी कल्याणपुरा भोपाल अपने तीन दोस्त नीरज लोधी, हेम सिंह व केशव के साथ महाकाल दर्शन करने के लिए उज्जैन आया था। चारों 12वीं कक्षा के छात्र हैं। सोमवार तड़के करीब चार बजे चारों ट्रेन से उज्जैन पहुंचे थे। स्टेशन से चारों सीधे रामघाट पर शिप्रा नदी में स्नान करने के लिए पहुंच गए। रामघाट पर नहाने के दौरान रोहन सिंह व नीरज गहरे पानी में चले गए। दोस्तों ने शोर मचाया तो घाट पर मौजूद होमगार्ड जवान व एक गोताखोर ने नीरज को बाहर निकाल लिया, जबकि रोहन का पता नहीं चला। काफी देर मशक्कत के बाद रोहन को नदी से निकाला, तब तक उसकी मौत हो गई थी। रविवार को रामघाट पर स्नान के दौरान सूरत निवासी युवक डूब गया था। गोताखोरों ने तत्काल उसे बाहर निकाल लिया था। उपचार के लिए उसे फ्रीगंज स्थित निजी अस्पताल के आइसीयू में भर्ती करवाया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
Tags:    

Similar News

-->